Sunday, December 7, 2025

बुंदेलखंड में गूंजा बुंदेली गौरव, 700 से अधिक कलाकारों का एक ही मंच पर सम्मान

Published on

spot_img

बुंदेलखंड में गूंजा बुंदेली गौरव, 700 से अधिक कलाकारों काएक ही मंच पर सम्मान

सागर। रविंद्र भवन सागर में “बुंदेली क्रिएटर्स अवार्ड एवं बुंदेली प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें पूरे बुंदेलखंड के 16 ज़िलो से आये 700 से अधिक प्रतिभाओं, कलाकारों, गायकों, कवियों और क्रिएटर्स, का सम्मान किया गया।
यह समारोह उपनगरीय विकास एवं सांस्कृतिक समिति और बुंदेली पॉडकास्ट के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसके संरक्षक थे मिश्री चंद गुप्ता और संयोजक डॉ. हरिश रहगड़।

कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन और शुभारंभ
भैया सुधीर यादव एवं वीरेंद्र पूनम पटेल ने किया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे भूपेंद्र सिंह (पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक, खुरई)
नगर निगम अध्यक्ष विन्द्रावन अहिरवार  भा ज पा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ग्रामीण भूपेन्द्र सिंह मोहसा शहर ,महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी,प्रदीप पटेल कनेरा देव, शहर अध्यक्ष महेश जाटव जी डॉ. शिविका यादव जी , बजरंग सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया,लवलेश राजपूत बुंदेलखंड के लोकप्रिय कलाकार जित्तू खरे, जयसिंग राजा,तुलसी राम कुशवाहा, अमित यादव सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस विशाल आयोजन में कुल 10 सत्र आयोजित हुए
हर सत्र की अध्यक्षता अलग-अलग सम्माननीय व्यक्तियों द्वारा की गई,।जहाँ क्रमशः 10, 20, 30, 40, के ग्रुप में क्रिएटर्स और कलाकारों को सम्मानित किया गया। और बुंदेली स्टार सिंगर के अंतर्गत 30 नवोदित गायकों की मंचीय प्रस्तुति हुई और बुंदेलखंड से आए 20 नवोदित कविओ का काव्य पाठ हुआ
कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक सत्र में बुंदेली संस्कृति, साहित्य और संगीत की झलक देखने को मिली।

समारोह का एक विशेष आकर्षण इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बुंदेली भाषा, संस्कृति, कला और रचनात्मकता को सम्मान और पहचान दिलाना था,
ताकि नई पीढ़ी अपनी जड़ों और लोकसंस्कृति से जुड़ी रहे।

समारोह के अंत में संयोजक डॉ. हरिश रहगड़ ने
सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, मीडिया प्रतिनिधियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।