Sunday, December 7, 2025

NSS ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन BTIRT में सम्पन्न

Published on

spot_img

सागर। बीटीआईआरटी सागर में एनएसएस ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आर सी प्रजापति, जिला संगठक, राष्ट्रीय सेवा योजना जिला – सागर उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीटीआईआरटी के ग्रुप रजिस्टर डॉ. तरुण कुमार सिंह ने की।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संतोष जैन एवं सचिव डॉ. सत्येंद्र जैन जी ने समस्त स्वयं सेवकों को और स्टाफ को सेवा भाव के लिए संकल्पित रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में डॉ. तरुण कुमार सिंह ने बच्चों को अनुशासन, सेवा भाव और सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को संकल्प दिलाया कि वे आगे बढ़कर समाज के लिए काम करेंगे और देश की सेवा में अपना योगदान देंगे।

इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य डॉ. वीरेश फुसकेले, एनएसएस अधिकारी इंजीनियर शेख शाहिद, इंजीनियर गजेंद्र सिंह, फर्स्ट ईयर डिपार्टमेंट हेड रामू मिश्रा, सिविल डिपार्टमेंट हेड इंजीनियर रागिनी मिश्रा, मैकेनिकल डिपार्टमेंट हेड इंजीनियर गौरव खरे, इसी डिपार्टमेंट हेड इंजीनियर मेघा सोनी, इंजीनियर भूपेंद्र नामदेव, दीपक रैकवार और अन्य स्टाफ एवं छात्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को सामाजिक सेवा और राष्ट्रीय विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम से छात्रों को समाज सेवा के महत्व को समझने और अपने जीवन में इसे लागू करने का अवसर मिला।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।