Sunday, December 14, 2025

कमिश्नर करेंगे ओरछा वन्यजीव अभ्यारण्य के ईको सेंसेटिव जोन के जोनल मास्टर प्लान की समीक्षा, 14 अक्टूबर को

Published on

spot_img

कमिश्नर करेंगे ओरछा वन्यजीव अभ्यारण्य के ईको सेंसेटिव जोन के जोनल मास्टर प्लान की समीक्षा, 14 अक्टूबर को

सागर। कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी की अध्यक्षता में निवाड़ी स्थित ओरछा वन्यजीव अभ्यारण्य के ईको सेंसेटिव जोन के मास्टर प्लान निर्माण हेतु तैयार किये गये ड्राफ्ट जोनल मास्टर प्लान (स्टेज-3) की समीक्षा बैठक 14 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा सागर संभाग के ओरछा वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र में डाटा संग्रहण, मैचिंग, स्टेक होलडर से संपर्क कर आवश्यक जानकारी एकत्रीकरण हेतु मेसर्स सांई कंसल्टेंसी इंजी.प्रा.लि. कंपनी को अधिकृत किया गया है। अधिकृत फर्म द्वारा ओरछा वन्यजीव अभ्यारण्य के ईको सेंसेटिव जोन के मास्टर प्लान निर्माण हेतु ड्राफ्ट जोनल मास्टर प्लान (स्टेज-3) तैयार कर प्रस्तुत किया गया है जिसकी समीक्षा कमिश्नर सागर संभाग द्वारा दिनांक 14 अक्टूबर को सायं 4 बजे कमिश्नर कार्यालय सागर के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक की जाएगी।

समीक्षा बैठक में मुख्य वन संरक्षक छतरपुर, कलेक्टर जिला-टीकमगढ़/निवाड़ी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत टीकमगढ़/निवाड़ी, आयुक्त, नगर पालिक निगम, सागर, संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन विभाग, संयुक्त संचालक, नगर एवं ग्राम निवेश, अधीक्षण यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी टीकमगढ़, प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी निवाड़ी, उपायुक्त, आदि जाति कल्याण विभाग निवाड़ी, वार्डन, वन्यजीव अभ्यारण ओरछा, प्राध्यापक ईकोलॉजी, शास.क.उ.महाविद्यालय डॉ सुनीता सिंह एवं  असिस्टेंड वाईस प्रेसीडेंट, साई कंसलटेंसी, अहमदाबाद शामिल होंगे।

Latest articles

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू – उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर भोपाल और दिल्ली में बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजाम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर...

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव बोले लाल सलाम को अंतिम विदाई

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव...

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक सागर। कमिश्नर सागर संभाग अनिल...

More like this

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू – उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर भोपाल और दिल्ली में बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजाम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर...

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव बोले लाल सलाम को अंतिम विदाई

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।