Saturday, January 17, 2026

कोल्ड्रिफ सिरप में ज़हरीला रसायन पाए जाने पर तत्काल बिक्री प्रतिबंधित

Published on

कोल्ड्रिफ सिरप में ज़हरीला रसायन पाए जाने पर तत्काल बिक्री प्रतिबंधित
सागर। छिंदवाड़ा जिले में बच्चों की मौत के संदर्भ में तमिलनाडु, चेन्नई के औषधि नियंत्रक द्वारा सूचित किया गया है कि Coldrif Cough Syrup (बैच नंबर SR-13, निर्माण तिथि: मई 2025, समाप्ति तिथि: अप्रैल 2027, निर्माता: M/s Sresan Pharma, कांचेपुरम) का नमूना परीक्षण रिपोर्ट के अनुसार अवमानक पाया गया है। परीक्षण में सिरप में डाइईथीलीन ग्लाइकोल नामक जहरीले रसायन की मौजूदगी पाई गई, जिससे बच्चों में गंभीर दुष्परिणाम एवं मृत्यु के मामले सामने आए हैं। औषधि निरीक्षक सोनम जैन ने बताया कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए उक्त औषधि के क्रय, विक्रय एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। साथ ही सभी संबंधित दवा विक्रेताओं और वितरकों को निर्देशित किया गया है कि यदि इस औषधि का वितरण या विक्रय उनके द्वारा किया गया है तो इसकी जानकारी तत्काल खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला सागर तथा अधोहस्ताक्षरकर्ता को अनिवार्य रूप से भेजी जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Latest articles

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ सागर।...

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और 23 जनवरी को विशेष शिविर

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और...

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान 4 प्रकरण दर्ज

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान...

More like this

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ सागर।...

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और 23 जनवरी को विशेष शिविर

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!