होम मध्यप्रदेश सागर / बुंदेलखंड राजनीति अपराध / क्राइम रिपोर्ट धर्म/अध्यात्म सोशल भारत स्पोर्ट्स खाकी MP जनसंपर्क फीड

सागर में लुटेरी दुल्हन ने बुजुर्ग महिला के बेटे से की शादी, रातों-रात गहने और नकदी लेकर फरार

सागर में लुटेरी दुल्हन ने बुजुर्ग महिला के बेटे से की शादी, रातों-रात गहने और नकदी लेकर फरार सागर। मध्य प्रदेश के ...

विज्ञापन

Published on:

| खबर का असर

सागर में लुटेरी दुल्हन ने बुजुर्ग महिला के बेटे से की शादी, रातों-रात गहने और नकदी लेकर फरार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के कैंट थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला के बेटे से शादी करने के बाद नवविवाहिता दुल्हन घर से सारे गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। महिला ने रिश्तेदार की सिफारिश पर बेटे की शादी कराई थी, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद दुल्हन और उसका साथी दोनों गायब हो गए। पीड़ित परिवार ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रिश्तेदार की सिफारिश पर तय हुआ रिश्ता

कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार में रहने वाली 60 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे अपने बेटे के लिए उपयुक्त लड़की की तलाश कर रही थीं। इस दौरान उनके रिश्तेदार राजू यादव, निवासी मेढ़की, ने एक रिश्ता सुझाया।
राजू 31 अगस्त को अपने साथ एक लड़की लेकर आया, जिसका नाम आरती यादव बताया गया। आरती के साथ उसका कथित भाई रामनाथ भी था। मुलाकात के दौरान लड़का और लड़की दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया और शादी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

राजू ने परिवार को बताया कि लड़की के घर की आर्थिक स्थिति कमजोर है, इसलिए शादी का पूरा खर्चा वर पक्ष को ही उठाना होगा। उसी दिन ‘ओली फलदान’ की रस्म हुई, जिसमें बुजुर्ग महिला ने आरती को 31 हजार रुपए और चांदी की पायल भेंट की।

12 सितंबर को हुई शादी, मिले नेग और गहने

कुछ दिनों बाद, 12 सितंबर को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार घर पर ही शादी संपन्न हुई। शादी की रस्मों के दौरान आरती के साथ उसका भाई रामनाथ और रिश्तेदार राजू भी मौजूद थे।
शादी में आरती को नेग के तौर पर 50 हजार रुपए नकद, सोने का हार, चांदी की करधौनी, सोने के पैंडल वाला मंगलसूत्र और अन्य गहने दिए गए।

शादी के दो दिन बाद हुई वारदात

महिला ने बताया कि 14 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे आरती ने अपने पति से कहा कि उसके भाई रामनाथ को पुलिस ने पकड़ लिया है और उसे थाने चलना होगा। पति उसके साथ कैंट थाने की ओर पैदल गया। थाने से थोड़ी दूरी पर रामनाथ बाइक लेकर खड़ा मिला। वहां से तीनों आगे बढ़े, तभी आरती ने कहा कि वह बाइक से पहले घर जा रही है और पति को पैदल आने को कहा।

लेकिन जब युवक घर पहुंचा, तो न तो आरती थी और न उसका भाई। घर की तलाशी लेने पर पता चला कि 81 हजार रुपए नकद, सोने-चांदी के सभी गहने, और मंगलसूत्र भी गायब हैं।

शादी के बाद से दूरी बनाए रखती थी दुल्हन

पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि उनके बेटे ने विवाह के बाद आरती के व्यवहार में अजीब दूरी महसूस की थी। उसने अपने पति से शारीरिक संबंध बनाने से भी इनकार किया और लगातार टालमटोल करती रही। इससे अब यह स्पष्ट हो गया है कि शादी केवल ठगी का एक बहाना थी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश जारी

शिकायत के आधार पर कैंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब फरार आरोपियों  आरती यादव, उसका साथी रामनाथ, और रिश्तेदार राजू यादव  की तलाश में जुटी है।
प्राथमिक जांच में यह मामला योजनाबद्ध ठगी का प्रतीत हो रहा है, जिसमें परिवार को शादी के नाम पर फंसाया गया था।

[wps_visitor_counter]