Saturday, January 17, 2026

परिवहन विभाग प्रदेश भर में इन वाहनों के विरूद्ध चलायेगा विशेष प्रर्वतन अभियान

Published on

परिवहन विभाग प्रदेश भर में अवैध संचालित वाहनों के विरूद्ध चलायेगा विशेष प्रर्वतन अभियान-आरटीओ

सागर। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर ने बताया कि परिवहन आयुक्त महोदय, मध्यप्रदेश ग्वालियर द्वारा निर्देशित किया गया है कि माननीय मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन द्वारा परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिये गये निर्देशों के क्रम में सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने एवं मोटरयान अधिनियमों/नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से दिनांक 22.09.2025 से 02 सप्ताह की अवधि तक वाहनों की चैकिंग हेतु एक विशेष प्रवर्तन अभियान (Special Enforcement Drive) चलायेगा। उक्त चैकिंग अभियान में प्रदेश में एक साथ समस्त जिलों में वाहन चैकिंग की कार्यवाही की जावेगी, जिसमें मुख्यतः वैध बीमा, बिना फिटनेस, बिना पीयूसी एवं बिना परमिट के चल रहे वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के साथ-साथ वाहनों में नियमानुसार VLTD, SLD एवं अग्निशमन सिस्टम (FDSS, FDAS, FAPS) न लगे होने तथा वाहन में First Aid Kit उपलब्ध न होने एवं रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगे होने पर संबंधित वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही यात्री बसों द्वारा आॅल इण्डिया टूरिस्ट परमिट लेकर स्टेज कैरिज के रूप में संचालन करने की प्राप्त हो रही शिकायतों के संबंध में भी जांच की जायेगी तथा ऐसा होता पाये जाने पर संबंधित यात्री बसों के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी। इस अभियान के दौरान मध्यप्रदेश मोटरयान कर जमा न करने वाले वाहनों के विरूद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
सड़क सुरक्षा की दृष्टि से मोटरयान अधिनियम एवं नियमों के अन्य प्रावधानों जैसे ओव्हर लोडिंग, ओव्हर स्पीडिंग, निर्धारित पात्रता से अधिक यात्री ढोने आदि अपराधों के संबंध में भी अभियान के दौरान सख्त कार्यवाही की जायेगी। परिवहन आयुक्त महोदय द्वारा आदेशित किया गया है कि उक्त अभियान के दौरान स्कूल बसों की चैकिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाये तथा नियम विरूद्ध संचालन करने वाले वाहन चालकों के लायसेंस निलंबन की नियमानुसार कार्यवाही की जाये। इस अभियान के दौरान वाहन पोर्टल पर वाहन स्वामियों के मोबाइल नम्बर अपडेट करने तथा पोर्टल पर वाहनों के डुप्लीकेट डेटा को हटाये जाने की भी कार्यवाही किये जाने के आदेश भी दिये गये है।
इस अभियान के लिये जिलों में पदस्थ आरटीओ को परिवहन निरीक्षक/परिवहन उप निरीक्षक तथा अन्य प्रवर्तन अमला उपलब्ध कराया जा रहा है जो कि प्रतिदिन की गयी कार्यवाही की जानकारी निर्धारित प्रारूप में परिवहन आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध करायेगें।
प्रस्तावित अभियान के संबंध में परिवहन आयुक्त महोदय द्वारा दिनांक 18.09.2025 को वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के समस्त आरटीओ तथा परिवहन निरीक्षक/उप निरीक्षक की बैठक ली गई, जिसमें समस्त अधिकारियों को उक्त अभियान में की जाने वाली कार्यवाही के बारे में निर्देश दिये गये तथा यह भी निर्देशित किया गया है कि इस अभियान के दौरान यात्रीगण को असुविधा न हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाये।

Latest articles

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ सागर।...

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और 23 जनवरी को विशेष शिविर

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और...

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान 4 प्रकरण दर्ज

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान...

More like this

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ सागर।...

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और 23 जनवरी को विशेष शिविर

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!