Friday, December 5, 2025

देवरी पुलिस की सफलता  ₹3000-₹3000 ईनाम के दो आरोपी गिरफ्तार

Published on

spot_img

देवरी पुलिस की सफलता  ₹3000-₹3000 ईनाम के दो आरोपी गिरफ्तार

सागर। दिनांक 01.05.2025 को थाना देवरी अंतर्गत ग्राम मुंआर में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके चलते सुमित ठाकुर ने आत्महत्या कर ली। इस प्रकरण में आरोपी आदित्य पिता सीताराम साहू एवं सत्यम पिता सीताराम साहू, निवासी खंडेराव वार्ड, कौशकिया कॉलोनी, देवरी घटना दिनांक से ही फरार चल रहे थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिंहा द्वारा दोनों आरोपियों पर ₹3000-₹3000 का ईनाम घोषित किया गया था। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) देवरी शशिकांत सरयाम के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी देवरी द्वारा गठित टीम ने सतत प्रयासों और मुखबिरों की सक्रियता के परिणामस्वरूप आज दोनों ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार आरोपी:

1. आदित्य साहू

2. सत्यम साहू
(दोनों निवासी खंडेराव वार्ड, कौशकिया कॉलोनी, देवरी)

गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेजा गया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी में
थाना प्रभारी देवरी गजेंद्र सिंह बुंदेला साइबर सेल से प्रधान आरक्षक सौरव रैकवार हेमेंद्र थाना देवरी से प्रधान आरक्षक अमित सैनी आरक्षक अमित भारद्वाज आरक्षक तेज सिंह आरक्षक राजीव तोमर आरक्षक पूरन यादव आरक्षक लव कुश रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Latest articles

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों ने ली सहभागिता 

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों...

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक...

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि रोकी गई

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि...

More like this

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों ने ली सहभागिता 

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों...

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।