Sunday, December 7, 2025

MP: पूर्व प्रेमी ने महिला को बस से उतारा और ब्रिज के नीचे लेजाकर किया सामुहिक दुष्कर्म

Published on

spot_img

MP: शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला ने अपने पूर्व प्रेमी और उसके तीन साथियों पर चलती बस से उतारकर सामूहिक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। ब्यौहारी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सीधी जिले की रहने वाली पीड़िता का ब्यौहारी के शादीशुदा युवक रामायण के साथ 2023 में प्रेम संबंध था। दोनों ने मंदिर में शादी भी की थी, लेकिन बाद में रामायण ने साथ रहने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने शहडोल पुलिस में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। अब दो साल बाद पीड़िता ने फिर से शिकायत दर्ज की है। उसने आरोप लगाया कि 22 सितंबर को ब्यौहारी-शहडोल मार्ग पर एक ब्रिज के पास रामायण और उसके तीन साथी बिल्लू, झल्लू और भूपेंद्र ने उसे चलती बस से उतारकर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनकी तलाश शुरू कर दी है। शहडोल ASP अभिषेक दिवान ने बताया कि महिला की शिकायत पर गंभीरता से जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस को मामला संदेहास्पद भी लग रहा है, क्योंकि पीड़िता ने पहले भी रामायण के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी। पुलिस सभी साक्ष्यों और परिस्थितियों की गहन जांच कर रही है ताकि सत्य सामने आ सके। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।