Sunday, December 7, 2025

सागर-खुरई मार्ग पर फाटक नं. 11 रहेगा बंद, रेलवे ने जारी की वैकल्पिक मार्ग से चलने की अपील

Published on

spot_img

सागर-खुरई मार्ग पर फाटक नं. 11 रहेगा बंद, रेलवे ने जारी की वैकल्पिक मार्ग से चलने की अपील

सागर। जरुआखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास स्थित सागर-खुरई मार्ग का फाटक क्रमांक 11 अब कुछ दिनों तक लोगों के लिए बंद रहेगा। रेलवे विभाग से मंगलवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार 17 से 27 सितंबर तक इस फाटक पर मरम्मत और ओवरहालिंग का कार्य किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि फाटक के अप-डाउन तीसरी लाइन पर ओवरहालिंग का काम तय किया गया है, जो रेल संरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान दिन-रात लगातार कार्य किया जाएगा ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा हो सके।

मरम्मत और सीमेंटीकरण कार्य के चलते इस अवधि में सड़क मार्ग से फाटक पार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे आवागमन के लिए अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

गौरतलब है कि इसी फाटक पर तीन दिन पहले एक ट्रक बेरोकटोक रेलवे फाटक तोड़ते हुए ट्रैक पर अटक गया था। इस घटना के कारण न केवल सड़क यातायात बाधित हुआ बल्कि रेल संचालन भी प्रभावित हुआ था। ऐसे में रेलवे विभाग ने सुरक्षा को देखते हुए फाटक की मरम्मत को प्राथमिकता दी है।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this