Sunday, December 7, 2025

अंतर- महावि‌द्यालयीन कबड्डी प्रतियोगिता, यू.टी.डी. को शिकस्त देकर बी.टी.आई.ई. कॉलेज की टीम बनी विजेता

Published on

spot_img

अंतर- महावि‌द्यालयीन कबड्डी प्रतियोगिता, यू.टी.डी. को शिकस्त देकर बी.टी.आई.ई. कॉलेज की टीम बनी विजेता

सागर। बी. टी. इन्स्टीट्यूट ऑफ एक्सीलैंस महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालयीन कबड्‌डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में यू.टी.डी., बी. टी. इन्स्टीट्यूट ऑफ एक्सीलैंस महावि‌द्यालय मकरोनिया सागर, टाइम्स कॉलेज दमोह, बी.के.पी. कॉलेज मालथौन ने हिस्सा लिया। पहला सेमीफाइनल बी. टी. इन्स्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस एवं बी.के.पी. कॉलेज मालथौन के बीच खेला गया जिसमें बी.टी. इन्स्टीट्यूट ऑफ एक्सीलैंस महावि‌द्यालय ने एकतरफा बी. के.पी. कॉलेज मालथौन को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल यू.टी.डी. सागर एवं टाइम्स कॉलेज दमोह के बीच खेला गया जिसमे यू.टी.डी. ने टाइम्स कॉलेज को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मेच बी. टी. इन्स्टीट्यूट ऑफ एक्सीलैंस महावि‌द्यालय मकरोनिया एवं यू.टी.डी. सागर के बीच खेला गया जिसमें बी. टी. इन्स्टीट्यूट ऑफ एक्सीलैंस महाविद्यालय ने यू.टी.डी. सागर को 42-58 से शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा किया। आज की इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रो. सुबोध जैन विशिष्ट अतिथि श्री तरुण सिंह कुल सचिव बी.टी.आई.आर.टी. सागर आमंत्रित अतिथियों में डॉ. जितेन्द्र पाण्डे वि.वि. डायरेक्टर महेन्द्र वाथम चयनकर्ता विनय शुक्ला, आकाश लिटौरिया विभिन्न महावि‌द्यालयों के खेल अधिकारी महाविद्यालय का संपूर्ण स्टाफ एवं छात्र उपस्थित रहे। विजेता एवं उपविजेता को प्रो. सुबोध जैन एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजू टंडन द्वारा ट्राफी प्रदान की गई कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र वाथम एवं आभार महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजू टंडन द्वारा किया गया ।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this