Friday, December 5, 2025

कलेक्टर के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई : कम्पोजिट मदिरा दुकानों पर निर्धारित अधिकतम विक्रय दरों से अधिक मूल्य पर मदिरा विक्रय करने करने पर की गई कार्रवाई

Published on

spot_img

कलेक्टर के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई : कम्पोजिट मदिरा दुकानों पर निर्धारित अधिकतम विक्रय दरों से अधिक मूल्य पर मदिरा विक्रय करने करने पर की गई कार्रवाई

13 कम्पोजिट मदिरा दुकानो पर बीस लाख से अधिक का किया जुर्माना 

सागर। कलेक्टर संदीप जी आर को सागर में मदिरा दुकानों पर निर्धारित कीमत से अधिक कीमत लेकर मदिरा विक्रय करने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिस पर उन्होंने कार्रवाई करने की निर्देश दिए थे इसी परिपेक्ष में जिला सागर अंतर्गत कम्पोजिट मदिरा दुकानों पर निर्धारित अधिकतम विक्रय दरों से अधिक मूल्य पर मदिरा विक्रय संबंधी प्राप्त शिकायतों के संबंध में श्रीमती कीर्ति दुबे, सहायक आयुक्त आबकारी जिला सागर द्वारा जिले अंतर्गत अभियान चलाया जाकर अधीनस्थ कार्यपालिक आबकारी दल द्वारा जिले अंतर्गत 92 मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग की कार्यवाही की गयी। इस कार्यवाही दौरान 13 कम्पोजिट मदिरा दुकान कमशः गुजराती बाजार, सिविल लाईन, गोपालगंज, तिलकगंज, झांसी बस स्टेण्ड, बहेरिया तिगडडा, कुड़ारी, बीना इटावा, बरौदियाकला, बारघा, गौरझामर, भड़ाना एवं मोहली पर एम.आर.पी. से अधिक मूल्य पर विक्रय संबंधी 13 प्रकरण दर्ज किये जाकर संबंधित लायसेंसी को नोटिस जारी किये गये है। उक्त 13 प्रकरणों में जुर्माना राशि रूपये 20,95,010/- है ।

आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही सतत जारी रहेगी जिससे शराब विक्रय प्रणाली में पादर्शिता के साथ-साथ उपभोक्ताओं को निर्धारित (MSP/MRP) दरों पर ही मदिरा उपलब्ध हो सके।

Latest articles

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों ने ली सहभागिता 

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों...

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक...

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि रोकी गई

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि...

More like this