Saturday, December 13, 2025

Sagar: दोस्तो के साथ नदी मे नहाने गया युवक लापता, रेस्क्यू टीम मौके पर

Published on

spot_img

दोस्तो के साथ नदी मे नहाने गया युवक लापता, एसडीएम सहित थाना प्रभारी टीम के साथ युवक की तलाश में 

खुरई। शनिवार की दोपहर दलपतपुर के पास स्थित बीना नदी में नहाने गए एक युवक गहरे पानी में जाने से डूब गया। मौके पर मौजूद दोस्तों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। बहुत देर तक तलाश करने पर जब वह नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और नपा की टीम भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद सागर से रेस्क्यू टीम भी बीना नदी पहुंची और तलाश शुरू कर दी। मिली जानकारी अनुसार युवक शिवाजी वार्ड निवासी अंशुल यादव बताया जा रहा है। वह शनिवार की दोपहर दलपतपुर गया था। वहां दोस्तों के साथ नीचे नदी में गया और नहाने लगा। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया जिसके बाद वह बापिस नहीं लौटा। जब बहुत देर तक पानी से बाहर नहीं निकला तो दोस्तों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। देर शाम तक युवक की तलाश जारी रही। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम मनोज चौरसिया, थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा, नपा स्वास्थ्य अधिकारी शैलेंद्र सिंह लोधी मौके पर पहुंचे।

Latest articles

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू – उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर भोपाल और दिल्ली में बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजाम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर...

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव बोले लाल सलाम को अंतिम विदाई

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव...

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक सागर। कमिश्नर सागर संभाग अनिल...

More like this

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू – उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर भोपाल और दिल्ली में बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजाम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर...

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव बोले लाल सलाम को अंतिम विदाई

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।