Friday, January 23, 2026

योग दिवस पर पीटीसी ग्राउंड में हुआ सामूहिक योग, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बोले – योग से जीवन लंबा और स्वस्थ बनता है।

Published on

योग दिवस पर पीटीसी ग्राउंड में हुआ सामूहिक योग, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बोले – योग से जीवन लंबा और स्वस्थ बनता है। 

सागर। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह सागर के पीटीसी ग्राउंड में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद लता वानखेड़े, विधायक शैलेन्द्र जैन, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, योग प्रेमी और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए।

कार्यक्रम सुबह 6 बजे शुरू हुआ, जिसमें योग गुरु के मार्गदर्शन में सभी ने एक साथ योग किया और योग के महत्व को समझा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापट्टनम से वर्चुअली जुड़कर पूरे देश को योग का संदेश दिया। उन्होंने योग को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील करते हुए कहा कि योग से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया योग का महत्व

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कार्यक्रम में कहा कि “योग हमारे जीवन के लिए उतना ही जरूरी है जितना भोजन। हम अपने रोजमर्रा के कामों में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपने शरीर पर ध्यान देना भूल जाते हैं। योग ही एक ऐसा माध्यम है जिससे हम कम समय में अपने तन और मन को स्वस्थ रख सकते हैं और जीवन को लंबा कर सकते हैं।”

योग गुरु ने किया मार्गदर्शन

इस मौके पर योग गुरु विष्णु आयु ने लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन के लिए भी जरूरी है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामूहिक योगाभ्यास किया। सभी ने योग को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Latest articles

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

More like this

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...
error: Content is protected !!