Monday, December 8, 2025

MP के इस शहर में मिले 5 नए कोरोना मरीज, सभी होम आइसोलेशन में

Published on

spot_img

MP के इस शहर में मिले 5 नए कोरोना मरीज, सभी होम आइसोलेशन में

इंदौर। शहर में शुक्रवार को कोरोना के 5 नए मामले सामने आए हैं। सभी मरीज इंदौर के ही रहने वाले हैं। नए मामलों को मिलाकर अब तक इंदौर में 145 से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 137 मरीज सिर्फ इंदौर के हैं। फिलहाल शहर में 61 मरीजों का इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों के मुताबिक, सभी नए मरीजों में हल्के लक्षण हैं, इसलिए उन्हें घर पर ही आइसोलेट किया गया है। इन मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री भी निकाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि संक्रमण कहां से फैला। इसके साथ ही जो लोग इन मरीजों के संपर्क में आए हैं, उनके भी सैंपल जांच के लिए लिए जाएंगे।

मरीजों के सैंपल भेजे जाएंगे जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए

नए संक्रमितों के सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भोपाल लैब भेजे जा रहे हैं ताकि कोरोना के वैरिएंट की पहचान हो सके। इस साल इंदौर में अब तक 137 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 75 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं और 61 मरीज अभी होम आइसोलेशन में हैं।

तीन महिलाओं की हो चुकी है मौत

कोरोना संक्रमण से अब तक तीन महिलाओं की जान जा चुकी है। इनमें से एक इंदौर, एक खरगोन और एक रतलाम की रहने वाली थीं। सभी को पहले से गंभीर बीमारियां थीं।

यहां हो रही है कोरोना जांच

शहर के एमवाय अस्पताल और एमआरटीबी अस्पताल में सरकारी स्तर पर कोरोना की आरटी-पीसीआर जांच की सुविधा उपलब्ध है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हसानी ने बताया कि अगर किसी को सर्दी, खांसी या कोरोना जैसे लक्षण हैं तो वे इन अस्पतालों में जांच करा सकते हैं।

Latest articles

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...

सागर में अवैध शराब पकड़ने गए थे कंपनी के कर्मचारी की धुलाई हो गयी 

सागर। शराब कंपनी के कर्मचारी रविवार को अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने शहर...

More like this

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...