Monday, January 12, 2026

देश की एकता, सैन्यबलों की दीर्धायु के लिए चर्च में हुई प्रार्थना, BJP नेता हुए शामिल

Published on

भारत की संप्रभुता,एकता,अखंडता और सैन्यबलों की दीर्घायुता के लिए चर्च में हुई विशेष प्रार्थना जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी हुए शामिल

सागर। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण हालात के बीच सागर के सेंट पॉल ई एल चर्च (स्वीडिश मिशन) सागर में आज रविवार को विशेष प्रार्थना हुई।

जिसमें भारत की संप्रभुता,एकता, अखंडता के लिए‌ एवं देश की सुरक्षा के लिए मुस्तैद हमारे भारतीय सैन्य बलों की दीर्घायुता एवं उनके शौर्य की वृद्धि और सफलता एवं देश के समस्त नागरिकों के लिए रेंव्हरेड जयंत सिंह मैथ्यूज द्वारा परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई।

साथ ही इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इस विशेष प्रार्थना के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी,जनभागीदारी अध्यक्ष नितिन बंटी शर्मा,रेव्हरेंड एस केघोष ,पास्टर राहुल यादव,पंचायत सदस्य श्री व्ही वायक्लिफ,बसंत जोसफ,नवनीत ऑस्टिन,सुदेश राघव,ई वाय कुमार (चर्च सचिव) अंशुल परिहार,सुमित यादवशालीन सिंह एवं बड़ी संख्या में धर्मावलंबी उपस्थित रहे।

ख़बर गजेंद्र ठाकुर- 9302303212

Latest articles

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदौर भागीरथपुरा में दूषित...

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग...

More like this

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदौर भागीरथपुरा में दूषित...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।