Sunday, December 14, 2025

भारत-पाक तनाव के बीच मोतीनगर में पटाखा दुकानों पर पुलिस की सख्ती, सीएसपी ललित कश्यप ने की जांच

Published on

spot_img

भारत-पाक तनाव के बीच मोतीनगर में पटाखा दुकानों पर पुलिस की सख्ती, सीएसपी ललित कश्यप ने की जांच

छिंदवाड़ा। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शुक्रवार को छिंदवाड़ा पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। सीएसपी ललित कश्यप ने मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत और पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र की पटाखा गोदाम और दुकानों की सघन जांच की।

शाम 7 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने दुकानों पर मौजूद लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों की जांच की और दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे केवल लाइसेंस शर्तों के अनुरूप ही पटाखों का भंडारण और विक्रय करें। साथ ही अधिक मात्रा में पटाखों का स्टॉक रखने से परहेज करने और दुकानों व गोदामों में पर्याप्त अग्नि सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया।

सीएसपी कश्यप ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि वर्तमान में भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश के तहत यह कार्रवाई की गई है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और बिना आवश्यकता घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक देशहित में जिम्मेदारी से व्यवहार करें और प्रशासन को सहयोग दें।

Latest articles

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू – उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर भोपाल और दिल्ली में बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजाम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर...

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव बोले लाल सलाम को अंतिम विदाई

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव...

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक सागर। कमिश्नर सागर संभाग अनिल...

More like this