साप्ताहिक राशिफल जाने कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह क्या कहते है आपके सितारे!
अप्रैल का यह सप्ताह मेष से मीन राशि के जातक के लिए बिजनेस, सेहत और प्यार को लेकर साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह का पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल। साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल – न्यूज़ट्रैक का लव साप्ताहिक राशिफल ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।
साप्ताहिक मेष राशिफल 6 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025
मेष राशि के जातक के लिए इस सप्ताह का आरंभ और अंत दोनों ही अच्छे योग से होंगे। भावनात्मक रूप से थोड़े संवेदनशील रहेंगे लेकिन काम के प्रति समर्पण से सफलता पाएंगे। धन संबंधी मामलों में अच्छा समय है।
धन/करियर: आमदनी में वृद्धि। यात्रा से लाभ।
प्यार/परिवार: पारिवारिक माहौल शांत रहेगा।
उपाय: सूर्य को जल अर्पण करें और आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।
लकी नंबर: 4
साप्ताहिक वृष राशिफल 6 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025
ऑनलाइन या विदेशी स्रोतों से लाभ होगा। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में समस्याओं का समाधान निकालने की कला आपको सफल बनाएगी।
धन/करियर: विदेश से आय के योग।
सेहत: त्वचा संबंधित समस्या हो सकती है।
प्यार/परिवार: प्रेमसंबंधों में सकारात्मकता।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
लकी नंबर: 5, 11, 16
साप्ताहिक मिथुन राशिफल 6 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025
कई काम एक साथ करने से थकावट महसूस होगी। किसी सहयोगी से मतभेद हो सकता है। धन का आगमन होगा लेकिन खर्चों पर ध्यान देना होगा।
धन/करियर: निवेश सोच-समझकर करें।
सेहत: आंख व कान की समस्या संभव।
प्यार/परिवार: परिवार का सहयोग मिलेगा।
उपाय: शनिदेव की पूजा करें।
लकी नंबर: 8, 13
साप्ताहिक कर्क राशिफल 6 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025
यात्रा से बचें। मन में बेचैनी बनी रह सकती है। कार्यस्थल पर तनाव हो सकता है लेकिन जीवनसाथी का साथ राहत देगा। अचानक धन लाभ संभव है।
धन/करियर: काम में धीमी गति से लाभ।
सेहत: माइग्रेन व पेट दर्द की संभावना।
प्यार/परिवार: पारिवारिक दबाव रहेगा लेकिन प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
उपाय: नवग्रह शांति पाठ करें।
लकी नंबर: 2, 4, 8
साप्ताहिक सिंह राशिफल 6 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025
घर में शुभ कार्य होने के योग हैं। भागदौड़ रहेगी लेकिन आत्मबल मजबूत बना रहेगा। काम में मन लगेगा। प्रेम और शिक्षा दोनों में संतुलन बनाना होगा।
धन/करियर: सप्ताह के अंत में फायदे के योग।
सेहत: योग-ध्यान से लाभ मिलेगा।
प्यार/परिवार: विवाह संबंध तय हो सकते हैं।
उपाय: लक्ष्मी पूजन करें।
लकी नंबर: 4
साप्ताहिक कन्या राशिफल 6 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025
पारिवारिक समय अच्छा रहेगा। दिल की बातें छुपाकर रखें। चंद्र गोचर थोड़ा उलझन दे सकता है, लेकिन खुद को संयमित रखें।
धन/करियर: धन मिलेगा पर देरी से।
सेहत: सर्दी-जुकाम से बचाव करें।
प्यार/परिवार: प्रेम में सफलता। शादी के योग।
उपाय: मंगलवार का व्रत और सुंदरकांड का पाठ करें।
लकी नंबर: 6
साप्ताहिक तुला राशिफल 6 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025
लाभ का सप्ताह रहेगा, लेकिन किसी के धोखे से बचें। मानसिक रूप से कुछ असहजता रहेगी। किसी यात्रा से लाभ हो सकता है।
धन/करियर: बुद्धादित्य योग से सफलता।
सेहत: खानपान का ध्यान रखें।
प्यार/परिवार: संतान सुख व प्रेम संबंध में सफलता।
उपाय: शिवजी को दूध चढ़ाएं।
लकी नंबर: 1, 5, 7
साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 6 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025
दिल और दिमाग के बीच संघर्ष रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। संयम से काम लें और जल्दबाज़ी से बचें। ईमानदार प्रयास से स्थितियां सुधरेंगी।
धन/करियर: नौकरी में उन्नति के संकेत, लेकिन रुकावटें भी रहेंगी।
सेहत: मौसमी बीमारियों से बचें।
प्यार/परिवार: वाणी पर संयम रखें, धोखे की आशंका है।
उपाय: गुरुवार का व्रत करें और दान करें।
लकी नंबर: 7, 11
साप्ताहिक धनु राशिफल 6 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025
आप खुद को थोड़ा थका और परेशान महसूस कर सकते हैं। मानसिक ऊर्जा कमजोर हो सकती है, लेकिन ध्यान और साधना से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति को लेकर सतर्क रहें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में सौहार्द बना रहेगा और प्रेम में नयापन महसूस होगा।
धन/करियर: मेहनत रंग लाएगी। कानूनी मामलों में लाभ संभव।
सेहत: मां की सेहत पर विशेष ध्यान दें।
प्यार/परिवार: भावनात्मक स्थिति में संतुलन रखें।
उपाय: शिवजी या बजरंगबली की आराधना करें।
लकी नंबर: 3, 5, 9
साप्ताहिक मकर राशिफल 6 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025
कठिन परिश्रम करना पड़ेगा, लेकिन जल्द ही परिस्थितियां अनुकूल होंगी। आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी। व्यापारियों के लिए लाभदायक सप्ताह रहेगा। किसी पुराने मित्र से आर्थिक लाभ संभव है।
धन/करियर: शेयर बाजार में लाभ। विदेश यात्रा के योग।
सेहत: चोट से बचें, हेल्थ को लेकर लापरवाही न करें।
प्यार/परिवार: जीवनसाथी से बहस हो सकती है।
उपाय: गुप्त साधना या शिव-विष्णु उपासना लाभ देगी।
लकी नंबर: 5, 8, 1
साप्ताहिक कुंभ राशिफल 6 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025
पूरा सप्ताह ऊर्जा बनी रहेगी। नए विचार आपके मन में जन्म लेंगे। संबंधों में हल्की उलझनें हो सकती हैं, लेकिन संवाद से सुलझेंगी। आर्थिक रूप से बेहतरीन समय रहेगा।
धन/करियर: लक्ष्मी कृपा से सफलता। लाभ के योग।
सेहत: गले और श्वास से संबंधित दिक्कत हो सकती है।
प्यार/परिवार: कुछ पुरानी बातें मन को विचलित कर सकती हैं।
उपाय: भगवान शिव की पूजा बिल्वपत्र से करें।
लकी नंबर: 9
साप्ताहिक मीन राशिफल 6 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025
मन थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है। पुरानी बातें या अनुभव परेशान कर सकते हैं। घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए कबाड़ हटाएं। कुछ समय ईश्वर भक्ति में बिताएं।
धन/करियर: कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी।
सेहत: यात्रा में सतर्कता रखें, चोट की संभावना है।
प्यार/परिवार: रिश्तों में उतार-चढ़ाव संभव है।
उपाय: मां बगलामुखी की आराधना करें।
लकी नंबर: 2