मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

लोकमाता ने पूरे भारतवर्ष में उल्लेखनीय काम किए- प्रदीप लारिया

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
लोकमाता ने पूरे भारतवर्ष में उल्लेखनीय काम किए- प्रदीप लारिया

लोकमाता ने पूरे भारतवर्ष में उल्लेखनीय काम किए- लारिया

सागर। पाल, बघेल व धनगर समाज का गौरव तथा इनका न्यायपूर्ण इतिहास रहा है। यह समाज अहिल्याबाई होल्कर का वंशज है। लोकमाता ने अपने राज्य में केवल धर्म में ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष में उल्लेखनीय कार्य किए। यह बात नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कही। वे पटकुई में अखिल भारतीय पाल, बघेल, धनगर महासभा के तत्वाधान में आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महोत्सव सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने समाज के उत्थान और समृद्धि के लिए एकजुटता और संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। देवी अहिल्याबाई होल्कर एवं मल्हार राव होल्कर के जीवन पर विचार साझा किए। विधायक ने समाज की मांग पर देवी अहिल्या बाई होल्कर मूर्ति स्थापना के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाल, रामदास पाल, हरिराम पाल, परसोत्तम पाल, गोटीराम पाल सहित बड़ी संख्या में पाल, बघेल व धनगर समाज के लोग मौजूद थे।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →