Sunday, December 14, 2025

सागर जिले की अवैध कॉलोनियों की जांच के निर्देश जारी

Published on

spot_img

जिले की अवैध कॉलोनियों की जांच कर कार्यवाही करें- कलेक्टर संदीप जी आर

सागर। कलेक्टर संदीप जी आर ने जिले में नगर निगम सहित सभी नगरीय निकायों एवं सभी तहसीलों में अवैध कॉलोनियों की जांच कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर संदीप जी आर ने कहा कि नगर निगम आयुक्त, समस्त एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ अपने-अपने क्षेत्र के अवैध कॉलोनियों को सूचीबद्ध कर कड़ी कार्यवाही करें एवं पुलिस एफआईआर दर्ज कराएं।

उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी व्यक्ति को भूखंड खरीदते समय ध्यान देना चाहिए कि कॉलोनाइजर द्वारा कॉलोनी के संबंध में सभी जानकारियां कॉलोनी के मुख्य द्वार पर चस्पा कर दी गई हैं या नहीं इसी प्रकार सभी प्रकार की अनुमतियां ली गई हैं या नहीं और कॉलोनी में सभी मूलभूत सुविधाएं निर्मित की गई हैं या नहीं। उन्होंने निर्देशित किया कि कॉलोनाइजर द्वारा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग संबंधित नगरीय निकाय सहित अन्य अनुमतियों की जांच की जावे एवं सभी अनुमतियों की छायाप्रति जांच प्रतिवेदन में संलग्न कर प्रस्तुत करें।

कलेक्टर संदीप जी आर ने समस्त जिलेवासियों अपील की है कि जिले में भूखंड खरीदते समय वैध-अवैध कॉलोनी की पहचान कर के ही भूखंड क्रय करें। किसी भी अवैध कॉलोनी में भूखंड क्रय न करें। उन्होंने कहा कि भूखंड क्रय करते समय सभी प्रकार की अनुमतियां एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता देखें।

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने निर्देश दिए हैं कि 7 दिवस में सभी अवैध कॉलोनी की जांच कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

Latest articles

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू – उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर भोपाल और दिल्ली में बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजाम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर...

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव बोले लाल सलाम को अंतिम विदाई

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव...

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक सागर। कमिश्नर सागर संभाग अनिल...

More like this

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर भोपाल और दिल्ली में बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजाम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर...

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक सागर। कमिश्नर सागर संभाग अनिल...

सागर में लोकसेवकों को ई-अटेन्डेंस लगाये जाने के संबंध में दिए निर्देश

लोकसेवकों को ई-अटेन्डेंस लगाये जाने के संबंध में दिए निर्देश, विद्यालयों का किया गया...