Tuesday, December 23, 2025

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पड़ी भारी, 55% कार्य अपूर्ण रहने पर पटवारी निलंबित

Published on

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पड़ी भारी, 55% कार्य अपूर्ण रहने पर पटवारी निलंबित

सागर।  कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशों के बावजूद फार्मर रजिस्ट्री का कार्य धीमी गति से चलने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। बीना तहसील के ग्राम निवोदा में पदस्थ पटवारी माधवी दांगी को कर्तव्य में लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया गया है।

प्रशासनिक समीक्षा में पाया गया कि माधवी दांगी ने निर्धारित 610 में से केवल 271 फार्मर रजिस्ट्री पूरी की, जो महज 44.43% है। यह उनकी उदासीनता और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना को दर्शाता है। इसे म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत अनुशासनहीनता माना गया है।

बीना के एसडीएम विजय डेहरिया ने म.प्र. शासकीय सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत माधवी दांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Latest articles

वरिष्ठ बीजेपी नेता व पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर का निधन, पंचतत्व में विलीन

सागर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह मोकलपुर जी...

सागर का विकास मेरा संकल्प विधायक जैन ने पंडापुरा क्षेत्र की नव निर्मित सड़कों का किया निरीक्षण

  सागर। सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने बाघराज...

कलेक्टर ने बालक छात्रावास का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए यह निर्देश

कलेक्टर ने महाराजपुर में  बालक छात्रावास का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए...

तीन सालों में गौ शाला को स्वावलंबी बनाने तीन कार्य करें समिति – राज्यमंत्री लखन पटेल 

तीन सालों में गौ शाला को स्वावलंबी बनाने तीन कार्य करें समिति - राज्यमंत्री...

More like this