Monday, December 8, 2025

सागर में लकड़ी के टाल में आग के मामलें में एफआईआर के निर्देश

Published on

spot_img
लकड़ी के टाल पर आग पर पाया गया काबू, टाल संचालक पर एफआईआर कराने के निर्देश
सागर। लकड़ी के टाल पर आज तड़के लगी आग पर काबू पाया गया एवं कलेक्टर संदीप जी आर ने नगर निगम कमिश्नर को निर्देश दिए कि टाल संचालक पर एफआईआर दर्ज कराए। रविवार को सवेरे आग लगने की सूचना पर कलेक्टर संदीप जी आर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिले की सभी फायर ब्रिगेड को बुलाया गया एवं सेना को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के द्वारा तत्काल पहुंचकर आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया गया एवं आग पर काबू पाया गया।
कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर अपर कलेक्टर  रुपेश उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
 अपर कलेक्टर  रुपेश उपाध्याय ने बताया कि
झूला चौराहा पर हरविंदर सिंह के लकड़ी के टॉल पर आग लगी थी,आग पर काबू पाया गया है आग बुझाने के लिए नगर निगम ,सेना की फायर ब्रिगेड ,भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन बीना, मकरोनिया, बंडा, राहतगढ़, सहित अन्य जगह की एक दर्जन से अधिक फायर बिग्रेड ने काबू पाया।
कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया गया । मौके पर तहसीलदार श्री प्रवीण पाटीदार नगर निगम के अधिकारी पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Latest articles

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...

सागर में अवैध शराब पकड़ने गए थे कंपनी के कर्मचारी की धुलाई हो गयी 

सागर। शराब कंपनी के कर्मचारी रविवार को अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने शहर...

More like this

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...