Monday, December 8, 2025

डीपीएस सागर में चल रहे तीसरी, युनिट शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

Published on

spot_img

डीपीएस सागर में चल रहे तीसरी, युनिट शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

सागर। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान दिल्ली पब्लिक स्कूल में चल रही तीसरी युनिट शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई। प्रतियोगिता के संदर्भ में प्रतियोगिता प्रभारी व प्रशिक्षक अंकुर सिंह ठाकुर ने बताया, कि प्रतियोगिता को चार वर्ग समूहों में विभक्त किया गया था। जिसमें पहला वर्ग नर्सरी से दूसरी तक के विद्यार्थियों का था। दूसरे वर्ग समूह में कक्षा तीसरे से पाँचवी तक के विद्यार्थी सम्मिलित थे। तीसरे वर्ग समूह में छठवीं से आठवीं तथा चौथे वर्ग समूह में नवमीं से बारहवी तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। पहल वर्ग समूह में अनर्घा जैन कक्षा – दूसरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे वर्ग समूह के बालक वर्ग में जय आदित्य जैन कक्षा पाँचवी तथा बालिका वर्ग में कियांशा जैन कक्षा तीसरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं तीसरे वर्ग समूह में निशंक जैन कक्षा – छठवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, तो वहीं चौथे वर्ग समूह में बालक वर्ग से भविष्य साहू कक्षा नववी ने तथा बालिका वर्ग से अनुषा चौधरी कक्षा – नवमी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विद्यालय प्राचार्य डॉ. रविकांत वाजपेयजुला तथा विद्यालय के निदेशक इंजीनियर राहुल सराफ ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
शतरंज प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय के प्राचार्य रविकांत बाजपेयजुला कहना है, कि शतरंज एक खेल मात्र नहीं है यह मानसिक विकास का मंत्र भी है। विद्यालय का उद्देश्य है, कि यहाँ का विद्यार्थी चहुमुखी विकास करे और शतरंज के खेल में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराए।

Latest articles

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...

सागर में अवैध शराब पकड़ने गए थे कंपनी के कर्मचारी की धुलाई हो गयी 

सागर। शराब कंपनी के कर्मचारी रविवार को अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने शहर...

More like this

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...