मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

विश्व एवं राष्ट्र कल्याण की भावनाओं को लेकर रुद्र महायज्ञ

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
विश्व एवं राष्ट्र कल्याण की भावनाओं को लेकर रुद्र महायज्ञ

धर्म नगरी बंडा में शिवलिंग निर्माण के प्रथम दिवस पर उमड़ा विशाल जन सैलाब बंडा के भक्तों की श्रद्धा और विश्वास के प्रभाव से ही भगवान शिव पूरे कार्यक्रम को सफल बनाएंगे गृहस्थ संत केशव गिरी महाराज

विश्व एवं राष्ट्र कल्याण की भावनाओं को लेकर रुद्र महायज्ञ

ब्रह्मलीन गृहस्त संत पंडित  देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी महाराज के कृपा पात्र एवं राम दरबार मंदिर के महंत केशव गिरी महाराज के पावन सानिध्य में नो कुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ, पार्थिव शिवलिंग निर्माण  महारुद्राभिषेक व श्री शिव महापुराण सत्संग एवं कन्या विवाह का विश्व राष्ट्र कल्याण की भावनाओं को लेकर भव्य धार्मिक आयोजन धर्म नगरी बंडा में पवित्र माघ माह में चल रहे कार्यक्रम में महाराज जी ने शिव महापुराण सत्संग का महत्व बताते हुए कहा की जो प्रयाग नगरी नही जा पा रहे तो शिव महापुराण की गंगा बह रही है आप इसी में गोता लगा सकते है क्योंकि श्री शिव महापुराण के अनुसार शिव जी का नाम ही गंगा कहा गया है। शिव कथा सुनना और शिवलिंग का निर्माण करना और यज्ञ कुंड में आहूति देना यह अपने आप में गंगा, यमुना, सरस्वती का ही प्रादुर्भाव करता है। “शैवम नाम यथा गंगा” यह तीर्थराज प्रयाग का ही फल प्रदान करता है। प्रातः 8:00 बजे से शिवलिंग निर्माण 10:00 बजे से हवन, 11: के पश्चात कथा प्रारंभ होगी आयोजक मंडल के सदस्यों ने अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर धार्मिक लाभ अर्जित करने की अपील की है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनप्रतिनिधि क्षेत्र के प्रतिष्ठित एवं गणमान्य नागरिक एवं मातृ शक्ति अधिक संख्या में उपस्थिति रही।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →