सागर में दुष्कर्म का मामला सामने आया, रायपुर से आरोपी गिरफ्तार

सागर में दुष्कर्म का मामला सामने आया, रायपुर से आरोपी गिरफ्तार

सागर। कैंट थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 15 वर्षीय नाबालिग के साथ रेप करने के बाद आरोपी युवक ने परिचित युवक को फंसाने की साजिश रची। उसने नाबालिग पर दबाव बनाकर परिचित पर झूठा दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करा दिया।

पीड़िता ने दबाव में आकर कोर्ट में बयान भी दे दिए थे। लेकिन पुलिस ने मामले की जांच की तो प्रकरण झूठा निकला। पीड़िता दुष्कर्म का घटनास्थल नहीं बता पाई। थाने लाकर पूछताछ की तो पीड़िता ने हकीकत उगल दी। जिसके बाद पुलिस ने घटना के असली आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह था पूरा मामला

दरअसल 1 फरवरी को पिता ने 15 वर्षीय (लभगल) बेटी की गुमशुदगी रिपोर्ट कैंट थाने में दर्ज कराई थी। 3 फरवरी को पीड़िता को दस्तयाब किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि अरुण नाम के युवक से उसकी बातचीत होती थी। वह इसे भापेल ले गया था। जहां दोस्त के घर में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। पीड़िता के बयान कोर्ट में कराए। मामले की जांच के दौरान पुलिस घटनास्थल का मौका मुआयना करने के लिए पीड़िता को साथ लेकर पहुंची।
भापेल पहुंचने पर पीड़िता घटनास्थल नहीं बता पाई। उसके बयानों में विरोधाभास पाया गया। जिससे पुलिस को मामले में संदेह हुआ। थाने लाकर दोबारा पीड़िता से पूछताछ की गई, लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज से सामने आई हकीकत

मामले में संदेह होने पर कैंट थाना प्रभारी विजय सिंह राजपूत ने गंभीरता से जांच शुरू कराई। टीम को जांच के हर पहलू पर लगाया गया। साइबर सेल से पीड़िता के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कराई गई। जिसमें पीड़िता द्वारा बताई गई घटना दिनांक को उसकी लोकेशन कैंट क्षेत्र में ही मिली। वह भापेल गई ही नहीं थी।

जिस नंबर से उसने पुलिस को फोन किया था, उसकी भी लोकेशन सागर में ही मिली। लोकेशन ट्रेस होने पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। एक फुटेज में पीड़िता शहर में नजर आई। साक्ष्य मिलने पर पीड़िता से दोबारा पूछताछ की गई। जिसमें पीड़िता ने घटना की हकीकत उगल दी।

झूठा मामला दर्ज कराया

पुलिस की जांच में सामने आया कि दुष्कर्म का रायपुर निवासी आरोपी चंद्रभान उर्फ छोटू निषाद घटना के दिन पीड़िता को अपने साथ पोस्ट ऑफिस के पास कमरे में ले गया था। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

यहीं पर उसने पीड़िता को डरा-धमका कर अरुण अहिरवार के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने का दबाव बनाया। जिसके दबाव में आकर पीड़िता ने अरुण के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। हकीकत सामने आने पर पुलिस ने आरोपी चंद्रभान उर्फ छोटू निषाद को दुष्कर्म का आरोपी बनाया है।

बदला लेना चाहता था आरोपी

दरअसल, आरोपी चंद्रभान निवासी रायपुर और अरुण अहिरवार निवास भोपाल सागर में रहकर मजदूरी कर रहे थे। मजदूरी करते समय वह पीड़िता के संपर्क में आए। पीड़िता दोनों से फोन पर बात करती थी, यह बात चंद्रभान को पता चल गई थी। उसे पीड़िता और अरुण का बात करना पसंद नहीं था। उसने कई बार उसे रोका भी था, इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपी ने दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने का साजिश रची थी।

दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

कैंट थाना प्रभारी विजय सिंह राजपूत ने बताया कि दुष्कर्म के मामले की जांच के दौरान पीड़िता के बयानों में विरोधाभास पाया गया। मामले की बारीकी से जांच की तो दूसरा आरोपी सामने आया। साक्ष्यों के आधार पर मामले के असली आरोपी चंद्रभान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी घटनाक्रम के बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर भाग गया था। जिसे पुलिस टीम ने रायपुर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया है, आगे की जांच की जा रही है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top