Monday, January 12, 2026

अब ये होंगे सेबी के नए अध्यक्ष, जाने कितना रहेगा कार्यकाल 

Published on

अब ये होंगे सेबी के नए अध्यक्ष, जाने कितना रहेगा कार्यकाल 

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) को नया अध्यक्ष मिल गया है। 1987 बैच के आईएएस अधिकारी तुहिन कांत पांडे को सेबी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे मौजूदा अध्यक्ष माधबी पुरी बुच का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है। केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। पांडे का कार्यकाल तीन साल का होगा और उनकी नियुक्ति को लेकर केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है।

वित्त मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यरत हैं पांडे

तुहिन कांत पांडे ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में वित्त मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने 9 जनवरी को अरुणीश चावला की जगह वित्त सचिव का पद संभाला था। इससे पहले, वे राजस्व सचिव के प्रभार में भी थे। आम बजट से पहले उनकी नियुक्ति वित्त मंत्रालय के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही थी।

माधबी पुरी बुच थीं सेबी की पहली महिला अध्यक्ष

मौजूदा अध्यक्ष माधबी पुरी बुच ने 2 मार्च 2022 को सेबी प्रमुख का पद संभाला था। वे सेबी की पहली महिला अध्यक्ष थीं और उनका कार्यकाल तीन साल का रहा। उन्होंने अजय त्यागी का स्थान लिया था, जो 2017 से 2022 तक पांच वर्षों तक इस पद पर रहे थे। उनसे पहले यूके सिन्हा ने भी लगातार छह साल तक सेबी का नेतृत्व किया था।

पांडे की शैक्षणिक पृष्ठभूमि

तुहिन कांत पांडे ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा, उन्होंने बर्मिंघम विश्वविद्यालय (यूके) से एमबीए किया है। उन्होंने ओडिशा राज्य वित्त निगम के कार्यकारी निदेशक और ओडिशा लघु उद्योग निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

अब तुहिन कांत पांडे पर भारतीय शेयर बाजार के नियमन और वित्तीय स्थिरता को बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Latest articles

हफसिली डेयरी स्टेट बदहाली का शिकार: तीन साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरसते पशुपालक

हफसिली डेयरी स्टेट बदहाली का शिकार: तीन साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरसते...

विदिशा में ज्वेलरी दुकान पर हुई डकैती के आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 13 लाख का माल बरामद

पुलिस का बड़ा खुलासा: अरिहंत ज्वैलर्स डकैती में 03 आरोपी व 02 विधि विरुद्ध...

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

More like this

खुरई में फूलों से स्वागत देख गदगद हुए CM डॉ यादव, बोले होली दिवाली जैसा माहौल

स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने खुरई विधानसभा क्षेत्र को लगभग 1000...

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ में छतरपुर जिला इकाई अध्यक्ष नियुक्त हुए अभिषेक सेंगर, परिचितों ने दी बधाई

छतरपुर। श्रमजीवी पत्रकार संघ में जिला इकाई अध्यक्ष बनाए जाने पर अभिषेक सिंह सेंगर...

माँ की छठवीं पुण्य तिथि पर मरीजों का किया जाएगा पूरी तरह निशुल्क इलाज- मनी सिंह 

माँ की छठवीं पुण्य तिथि पर मरीजों का किया जाएगा पूरी तरह निशुल्क इलाज-...
error: Content is protected !!