सागर में आईफोन छीनकर भागा, पीड़ित ने लगाई थाने में गुहार

सागर में आईफोन छीनकर भागा, पीड़ित ने लगाई थाने में गुहार

सागर। मकरोनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करीब 18 साल का एक लड़का फरियादी का करीब 50 हजार का आई फोन लेकर भाग गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि पद्माकर नगर निवासी फरियादी सुयश पिता जिनेन्द्र कुमार समैया ने थाना में आकर गुरुवार को मामला दर्ज करवाया। जिसमें फरियादी ने बताया कि बुधवार की शाम करीब पौने पांच बजे वह अपने घर के सामने खड़ा होकर आईफोन चला रहा था। उसी दौरान एक लड़का उम्र करीब 18 से 20 साल का सिविल लाईन तरफ से पैदल आया और मेरे हाथ से मोबाइल झपटकर लेकर भाग गया। मैंने भी उस लड़के के पीछे भागा परंतु वह लड़का दीवार कूद कर शंकरगढ़ तरफ भाग गया। मोबाइक की कीमत करीब 50 हजार रुपए है। जो लड़का मोबाइल लेकर भागा है उसके शरीर पर ग्रे कलर की शर्ट एवं काले रंग का पेन्ट पहने था।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top