नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा से भेंट कर आभार व्यक्त किया
सागर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुँचे!
भोपाल प्रवास के दौरान जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा से भेंट कर आभार व्यक्त किया एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की
भेंटवार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन मंत्री ने जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दी!
इस दौरान प्रदेश महामंत्री एवं विधायक भगवानदास सबनानी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सागर संभागीय प्रभारी चौ.मुकेश सिंह चतुर्वेदी,पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया उपस्थित रहें! उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी!