Thursday, January 22, 2026

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पर संभाग आयुक्त ने प्रभारी तहसीलदार को किया निलंबित

Published on

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पर संभाग आयुक्त ने प्रभारी तहसीलदार को किया निलंबित

सागर। राजस्व महाभियान 3.0 के अंतर्गत पन्ना जिले के तहसील सिमरिया के प्रभारी तहसीलदार कैलाश प्रसाद कुर्मी के द्वारा प्राप्त आवेदनों, शिकायतों और जनसुनवाई के मामलों का समाधान नहीं किए जाने पर संभाग आयुक्त डॉ वीरेंद्र सिंह रावत ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।

कलेक्टर पन्ना द्वारा प्रस्ताव में राजस्व महाअभियान 3.0 के अन्तर्गत तहसील सिमरिया के निरीक्षण के दौरान, तहसील सिमरिया अन्तर्गत राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रकरण लंबित व अन्य मदो के अपंजीकृत प्रकरण पाये गये।  कलेक्टर द्वारा कुर्मी को बार बार निर्देशित किये जाने के उपरांत भी राजस्व महाभियान 3.0 के बिन्दुओं एवं समय-सीमा में दर्ज आवेदनों, सी.एम. हेल्पलाईन, जनसुनवाई के प्राप्त आवेदनों तथा वरिष्ठ कार्यालयों व विभिन्न आयोगो से प्राप्त शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरती गई है।

कलेक्टर पन्ना से प्राप्त प्रस्ताव एवं निरीक्षण के दौरान तहसील सिमरिया अन्तर्गत पायी गई उक्त अनियमितता हेतु श्री कैलाश प्रसाद कुर्मी प्रथम दृष्ट्या दोषी है। उक्त कृत्य अपने पदीय दायित्वों के प्रति अनुशासनहीनता व स्वेछाचारिता का द्योतक होकर म०प्र० सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम का उल्लघंन है। अत कैलाश प्रसाद कुर्मी को म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Latest articles

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

सागर में सड़क सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरे कलेक्टर-एसपी, चौराहों पर ट्रैफिक सुधारने और ब्लैक स्पॉट पर बना एक्शन

  सागर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर...

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अलावा अन्य संगठनों का बदलेगा नाम, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोशायटी ने जारी किया आदेश

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अलावा अन्य संगठनों का बदलेगा नाम, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोशायटी...

अवैध शराब पर सागर पुलिस का बड़ा वार, 70 हजार की देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर सागर पुलिस का बड़ा वार, 70 हजार की देशी शराब के...

More like this

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

सागर में सड़क सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरे कलेक्टर-एसपी, चौराहों पर ट्रैफिक सुधारने और ब्लैक स्पॉट पर बना एक्शन

  सागर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर...

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अलावा अन्य संगठनों का बदलेगा नाम, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोशायटी ने जारी किया आदेश

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अलावा अन्य संगठनों का बदलेगा नाम, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोशायटी...
error: Content is protected !!