Saturday, January 17, 2026

चाइनीज़ मांझे या डोर का विक्रय करने वालों पर कार्रवाई जारी

Published on

चाइनीज़ मांझे या डोर का विक्रय करने वालों पर कार्रवाई जारी
सागर। कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश के तत्काल बाद जिले के राजस्व अधिकारियों, पुलिस प्रशासन के द्वारा चाइनीज़ मांझे या डोर का विक्रय करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम  अदिति यादव ने नायब तहसीलदार सुश्री रितु राय के साथ कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर आज शहर की अनेक दुकानदारों के यहां कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर चाइनीज मांझे या डोर का इस्तेमाल न करें और इसी प्रकार अन्य किसी भी ऐसी डोर के इस्तेमाल से भी बचें जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना होने की संभावना हो। 
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने इस संबंध में आज कलेक्टर के निर्देश पर मकरोनिया में संचालित होने वाली दुकानों पर चाइनीज माँजा के संबंध में निरीक्षण किया गया
 उन्होंने बताया कि चाइनीज धागा , माँजा नही बेचने के सख्त निर्देश दिए गए। जो भी व्यक्ति चाइनीज मांझा विक्रय करता पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और सामान की जब्ती भी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में सागर जिले में चाइनीज मांझा का विक्रय नहीं होना चाहिए। इसी प्रकार यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सड़क पर चाइनीज मांझा के माध्यम से पतंग का प्रदर्शन न किया जाए और ऐसा किया जाता है तो संबंधित के खिलाफ भी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Latest articles

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ सागर।...

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और 23 जनवरी को विशेष शिविर

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और...

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान 4 प्रकरण दर्ज

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान...

More like this

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ सागर।...

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और 23 जनवरी को विशेष शिविर

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और...
error: Content is protected !!