मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

राहुल गांधी के निंदनीय कृत्य और कांग्रेस की फर्जी वीडियो के विरोध में सागर भाजयुमो ने किया प्रदर्शन

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
राहुल गांधी के निंदनीय कृत्य और कांग्रेस की फर्जी वीडियो के विरोध में सागर भाजयुमो ने किया प्रदर्शन

राहुल गांधी के निंदनीय कृत्य और कांग्रेस की फर्जी वीडियो के विरोध में सागर भाजयुमो ने किया प्रदर्शन

सागर। कांग्रेस पार्टी द्वारा गृह मंत्री अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने और झूठी व फर्जी कूटचरित वीडियो तथा रील के माध्यम से जनता को गुमराह करने के प्रयासों का भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कड़ा विरोध किया है। कांग्रेस के इस कृत्य के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा संसद में भाजपा सांसदों के साथ की गई धक्का-मुक्की की भी निंदा की।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में भाजपा समर्थकों ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के संसद में किए गए व्यवहार को असंसदीय और लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा एकात्म मानवता और सर्व वर्ग सम्मान के सिद्धांत पर चलती है। भाजपा के लिए बाबा साहेब डॉ.भीम राव अम्बेडकर पूज्यनीय हैं और हमेशा रहेंगे।

यश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की जनता को झूठ और भ्रम के जाल में फंसाने की कोशिश कर रही है। गृह मंत्री अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करना और फर्जी वीडियो के माध्यम से जनता को गुमराह करना कांग्रेस की हताशा का प्रतीक है। राहुल गांधी ने संसद के पवित्र परिसर में जिस तरह से भाजपा सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की, वह उनकी असंवेदनशीलता और लोकतंत्र के प्रति उनके अनादर को दर्शाता है।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी का व्यवहार न केवल असंसदीय था, बल्कि यह कांग्रेस के आचरण में बढ़ते अधैर्य को भी उजागर करता है। कांग्रेस के यह कृत्य राजनीति के गिरते स्तर का संकेत हैं।
भाजयुमो ने जनता से अपील की है कि वे कांग्रेस की चालों से सतर्क रहें और फर्जी वीडियो और रील के माध्यम से फैलाए जा रहे भ्रम को पहचानें। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए इस बात पर जोर दिया कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दोरान जगन्नाथ गुरिया जी विक्रम सोनी शैलेश केसरवानी नितिन सोनी हरी ओम भट्ट अंशुल गुप्ता नितिन साहू राहुल वैद्य, विकास केसरवानी, निखिल अहिरवार भानु प्रताप राजपूत अर्जुन सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहेे

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →