मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में हत्या, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
सागर में हत्या, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

सागर में हत्या, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

सागर में 70 साल के पति ने 65 वर्षीय पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। फिर धड़ से सिर अलग किया और बालों को रस्सी से बांधकर घर से करीब 600 मीटर दूर पेड़ के तने में फंसा दिया।


घर के दहलान में सिरकटा शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा बनाकर सिर की सर्चिग शुरू की। गांव से करीब 600 मीटर दूर ज्वालादेवी मंदिर रोड पर एक पेड़ के तने के बीच सिर नजर आया।
मामला राहतगढ़ थाना इलाके के टेहरा-टेहरी गांव का है। महिला की पहचान राधारानी (65) के रूप में हुई है। आरोपी पति खूबचंद साहू (70) फरार है, जिसकी वजह से वारदात का कारण सामने नहीं आ पाया है।
पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि खूबचंद के घर में मंगलवार रात भजन हुए थे। देर रात करीब 1.30 बजे लोगों ने राधारानी और खूबचंद को एक साथ देखा था। सुबह राधारानी का खून से लथपथ शव मिला।
फिलहाल पुलिस मानकर चल रही है कि खूबचंद ने ही पत्नी राधारानी की हंसिया से गर्दन काटकर हत्या की है। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →