उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का सागर प्रवास 6 नवंबर को
सागर। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का सागर प्रवास कार्यक्रम 6 नवंबर को प्रस्तावित है।
उप मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल 6 नवंबर को प्रातः 8:00 बजे भोपाल से सागर के लिए प्रस्थान करेंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सागर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे इसके पश्चात दोपहर 12:00 जिला कार्य योजना समिति की बैठक में शामिल होंगे । इसके पश्चात वे शाम 4:00 बजे सागर से रीवा के लिए रवाना होंगे।