Monday, December 22, 2025

सागर में अग्निवीर सेना भर्ती रैली: 10 जिलों के 9 हजार युवाओं का जुटेगा हुजूम

Published on

सागर में अग्निवीर सेना भर्ती रैली : 10 जिलों के 9 हजार युवाओं का जुटेगा हुजूम

सागर जिले में अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन 5 जनवरी से 13 जनवरी तक किया जा रहा है। रैली शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में आयोजित होगी। नौ दिवसीय भर्ती रैली में 10 जिलों से करीब 9 हजार युवा शामिल होंगे। इसमें सागर समेत छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड और ग्वालियर के युवा हिस्सा लेंगे। भर्ती रैली को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

भर्ती रैली को लेकर कलेक्टर संदीप जीआर ने उप संचालक रोजगार अंगूरी ठाकुर को निर्देश दिए हैं कि जिस विभाग से जिस कार्य की अपेक्षा है, उस संबंध में उन्हें आवश्यक पत्र भेजे। आयोजन के सिलसिले में व्यवस्थाओं के लिए किस मद में कितनी राशि की आवश्यकता होगी, उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। उन्होंने भर्ती रैली में बाहरी जिलों से आने वाले युवाओं की संख्या को देखते हुए आरटीओ को बसों के अस्थाई परमिट देने और पार्किंग की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।

हर जिले के लिए अलग-अलग दिन होंगे निर्धारित

कर्नल कमलेश कुमार ने बताया कि भर्ती रैली में 10 जिलों के करीब 9 हजार युवा भाग लेंगे। प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित रहेंगे। सेना से भर्ती के लिए 100 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी आ रहे हैं। सेना के अधिकारियों और कर्मचारियों के रहने आदि की व्यवस्थाएं की जाना हैं।

इसके साथ ही रैली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की आवश्यकता भी होगी। जिसको जगह-जगह कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रखा जाएगा। संपूर्ण भर्ती रैली की ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। भर्ती स्थल पर चेक पोस्ट बनाए जाएंगे। जिसमें आने जाने वालों की चेकिंग की जाएगी।

Latest articles

एमपी के स्कूलों में 5वीं और 8वीं बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल जारी,20 फरवरी से होगी परीक्षा

एमपी के स्कूलों में 5वीं और 8वीं बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल जारी,20 फरवरी से...

BJP प्रदेश महामंत्री रणदिवे की सागर में बैठक, बोले हमारे नेतागण कांग्रेस और नेहरू के गुनाह सदन में गिनाते हैं

सागर में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने कामकाजी बैठक...

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती है

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती...

More like this

BJP प्रदेश महामंत्री रणदिवे की सागर में बैठक, बोले हमारे नेतागण कांग्रेस और नेहरू के गुनाह सदन में गिनाते हैं

सागर में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने कामकाजी बैठक...

नौ विकेट से इंदौर को हराकर भोपाल मीडिया टीम ने वार्षिक मैत्री मैच जीता

नौ विकेट से इंदौर को हराकर भोपाल मीडिया टीम ने वार्षिक मैत्री मैच जीता टी-20...