Thursday, January 8, 2026

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी आतिशी मार्लेना

Published on

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी आतिशी मार्लेना

नई दिल्ली। आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर विधायकों की सहमति बनी। आतिशी 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।

गोपाल राय ने आतिशी के नाम का ऐलान करते हुए कहा- उन्होंने कहा कि हमने विषम परिस्थियों में ये फैसला लिया है। केजरीवाल की ईमानदारी पर कीचड़ उछाला गया। जनता जब तक उन्हें नहीं चुनती, वे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।

AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, “जिसके परिवार ने आतंकी अफजल गुरु के लिए लड़ाई लड़ी, उसे आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री बना दिया। भगवान दिल्ली की रक्षा करे। दिल्ली के लिए आज बहुत दुख का दिन है।”

आतिशी के सीएम बनने के बाद अब केजरीवाल शाम 4:30 बजे उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना को इस्तीफा सौंपेंगे। नई सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। दिल्ली सरकार 26 और 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र बुलाया है। 13 सितंबर को शराब नीति केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने 15 सितंबर को मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था, “अब जनता तय करे कि मैं ईमानदार हूं या बेईमान। जनता ने दाग धोया और विधानसभा चुनाव जीता तो फिर से कुर्सी पर बैठूंगा

Latest articles

कलेक्टर ने लोकसेवा केन्द्र संचालक गढ़ाकोटा पर की जुर्माना की कार्यवाही

कलेक्टर ने लोकसेवा केन्द्र संचालक गढ़ाकोटा पर की जुर्माना की कार्यवाही सागर। कलेक्टर संदीप जी...

जनसुनवाई में लापरवाही उजागर, कलेक्टर संदीप जी आर का कड़ा एक्शन,पटवारी सुनील सोनी निलंबित

जनसुनवाई में लापरवाही उजागर, कलेक्टर संदीप जी आर का कड़ा एक्शन,पटवारी सुनील सोनी निलंबित सागर।...

उर्वरक वितरण की नवीन प्रणाली ई-विकास पोर्टल पर संभाग स्‍तरीय प्रशिक्षण 

उर्वरक वितरण की नवीन प्रणाली ई-विकास पोर्टल पर संभाग स्‍तरीय प्रशिक्षण सागर। म. प्र शासन...

सागर में 78 ट्रेक्टर-ट्रालियों पर रेडीयम रिफ्लेक्टर लगाये गये

सागर में 78 ट्रेक्टर-ट्रालियों पर रेडीयम रिफ्लेक्टर लगाये गये सागर। कलेक्टर संदीप जी आर के...

More like this

विकसित भारत जी राम जी कानून को लेकर भाजपा का प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान, गांव-गांव जाकर बताए जाएंगे नए कानून के फायदे

विकसित भारत जी राम जी कानून को लेकर भाजपा का प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान, गांव-गांव...

सागर में घण्टा लेकर कांग्रेसियों का उग्र प्रदर्शन

सागर में घण्टा लेकर कांग्रेसियों का उग्र प्रदर्शन सागर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान...