Saturday, December 20, 2025

ईसाई मिशनरी संस्था के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मानव तस्करी का मामला दर्ज

Published on

ईसाई मिशनरी संस्था के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मानव तस्करी का मामला दर्ज

दमोह।  मध्य प्रदेश। दमोह में ईसाई मिशनरी संस्था के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आधारशिला संस्था और मिशन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अजय लाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज किया है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) और राज्य बाल सरंक्षण आयोग के हस्तक्षेप के बाद यह मामला प्रकाश में आया।

गंभीर आरोप और जांच

मामला दो बच्चों को नियम विरुद्ध गोद लेने का है। एनसीपीसीआर और एससीपीआर की जांच के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। डॉ. अजय लाल, जो इस समय पुलिस की पकड़ से बाहर है, पर बच्चों के मतान्तरण और दुर्व्यापार का आरोप है।

संस्थान की अनियमितताएं

आधारशिला संस्था स्पेशल चाइल्ड और बालिकाओं को बिना दस्तावेज के रख रही थी। जांच में पाया गया कि बच्चों के लिए बनाए गए कानूनों का पालन नहीं किया जा रहा था। हिन्दू बच्चियों को ईसाई ग्रंथ पढ़ाए जा रहे थे और उनके मन को बदलने की कोशिश की जा रही थी।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

पुलिस ने देर रात डॉ. अजय लाल और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने बताया कि डॉ. अजय लाल विदेश भागने की फिराक में है, इसलिए पुलिस गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से संपर्क में है।

अजय लाल पर कन्वर्जन के आरोप

अजय लाल और उसके परिवार पर पहले भी कन्वर्जन के आरोप लगते रहे हैं। हवाला के जरिए विदेशी फंडिंग की बात भी सामने आई है। पुलिस ने डॉ. अजय लाल के बेटे अभिजीत लाल और संजीव लैंबर्ट पर भी जबरन मतान्तरण के आरोप में मामला दर्ज किया है।

Latest articles

सागर : अग्निवीर में चयनित एनसीसी कैडेट्स का डीआईजी सागर रेंज ने किया सम्मान

सागर : अग्निवीर में चयनित एनसीसी कैडेट्स का डीआईजी सागर रेंज ने किया सम्मान सागर।...

BJP के पूर्व मंत्री ने कांग्रेस नेत्री के साथ ले लिए 7 फेरे

भाजपा के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस नेत्री के साथ ले लिए 7...

नही थम रहा साँची पालरो पर अनाधिकृत सामग्री का बिकना

नही थम रहा साँची पालरो पर अनाधिकृत सामग्री का बिकना सागर। शहर में पग-पग पर...

सागर में लंबे समय बाद सड़को पर नजर आई पुलिस,चैकिंग, पैदल मार्च शुरू

सागर में लंबे समय बाद सड़को पर नजर आई पुलिस,चैकिंग, पैदल मार्च शुरू सागर। कानून-व्यवस्था...

More like this