मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर नगर निगम द्वारा विभिन्न वार्डो में खतरनाक एवं जर्जर हो चुके मकानों एवं दीवारों को गिराने की कार्यवाही की गई

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
सागर नगर निगम द्वारा विभिन्न वार्डो में खतरनाक एवं जर्जर हो चुके मकानों एवं दीवारों को गिराने की कार्यवाही की गई
Sponsor Ad

नगर निगम द्वारा विभिन्न वार्डो में खतरनाक एवं जर्जर हो चुके मकानों एवं दीवारों को गिराने की कार्यवाही की गई

सागर। महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी एवं नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों को गिराने की कार्यवाही प्रारंभ की गई है। बुधवार को विभिन्न वार्डो में जर्जर जर्जर एवं खतरनाक भवन जिनसे जनहानि होने की संभावना है ऐसे भवनों को गिराने की कार्यवाही की गई जिसमें सिविल लाईन वार्ड में तकिया मस्जिद के सामने, गनेशीबाई बंसल, नरेन्द्र बंसल, केशवगंज वार्ड में पवन जैन पिता हर्षचंद जैन एवं 3 मकानों की जर्जर दीवारों को गिराने की कार्यवाही की गई रामपुरा वार्ड में फन्नूसा कुआं के पास क्षतिग्रस्त दीवाल का हिस्सा गिराया गया।

विट्ठलनगर वार्ड में किशोरीलाल बौध्द के जर्जर एवं खतरनाक मकान जिससे जनहानि होने की संभावना को गिराने की कार्यवाही की गई। मोहननगर वार्ड में दामोदर साहू द्वारा स्वयं अपने क्षतिग्रस्त मकान को गिराया गया है। नगर निगम द्वारा खतरनाक एवं क्षतिग्रस्त भवनों को गिराने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
कार्यवाही के दौरान उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी एस.एस.बघेल, नगर निगम के इंजीनियर एवं अतिक्रमण टीम सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।