Monday, December 22, 2025

बाबा बागेश्वर के बालों का रहस्य: डॉक्टर ने निकाली पर्ची

Published on

बाबा बागेश्वर के बालों का रहस्य: डॉक्टर ने निकाली पर्ची

सागर।  बुंदेलखंड के प्रसिद्ध संत बाबा बागेश्वर, जिन्हें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नाम से भी जाना जाता है, ने अपनी अद्भुत पर्ची निकालने की क्षमता से दुनिया भर में प्रसिद्धि पाई है। लेकिन इस बार, एक डॉक्टर ने उनकी पर्ची निकालकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसमें बाबा के झड़ते बालों का भी रहस्य शामिल है।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, एक छोटे से गांव से निकलकर न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी लोगों की समस्याएं सुलझाने के लिए मशहूर हैं। हाल ही में, वे उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए थे।

डॉक्टर ने बाबा की पर्ची निकाली
इस समारोह के कई फोटो और वीडियो वायरल हुए थे, जिन्हें देखकर मुंबई के हेयर ट्रांसप्लांट स्पेशलिस्ट डॉ. अशोक सिन्हा ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पर्ची निकाली।

डॉ. अशोक सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा, “ये हैं बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। ये दुनियाभर की पर्ची निकालते हैं, लेकिन आज मैंने इनकी पर्ची निकाली है।”

डॉक्टर की सलाह
डॉ. अशोक सिन्हा, जो मुंबई में एडोन हेयर क्लीनिक चलाते हैं, ने वीडियो के माध्यम से बाबा धीरेंद्र को गंजेपन से बचने की सलाह दी। उन्होंने बताया, “धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सिर के क्राउन एरिया में थर्ड लेवल का थिनिंग, फ्रंट और मिड स्कल एरिया में सेकंड लेवल का थिनिंग और दोनों एंगल में बाल्डनेस है। यह जेनिटिक कारण से है।”

डॉ. सिन्हा ने यह भी कहा, “बाबा कृष्ण शास्त्री के मिड स्कल से पता चलता है कि वे रात में देर से सोते हैं, समय पर खाना नहीं खाते, मिठाई ज्यादा और प्रोटीन कम खाते हैं।”

इस पर्ची से जुड़े वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, और लोग बाबा बागेश्वर की इस नई पर्ची पर चर्चा कर रहे हैं।

Latest articles

BJP प्रदेश महामंत्री रणदिवे की सागर में बैठक, बोले हमारे नेतागण कांग्रेस और नेहरू के गुनाह सदन में गिनाते हैं

सागर में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने कामकाजी बैठक...

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती है

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती...

नौ विकेट से इंदौर को हराकर भोपाल मीडिया टीम ने वार्षिक मैत्री मैच जीता

नौ विकेट से इंदौर को हराकर भोपाल मीडिया टीम ने वार्षिक मैत्री मैच जीता टी-20...

More like this