Wednesday, February 4, 2026

MP: पीएम स्ट्रीट वेंडर और अन्त्योदय योजना में प्रदेश का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन,CM ने दी बधाई

Published on

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी नगरीय विकास एवं आवास विभाग को बधाई

पीएम स्ट्रीट वेंडर और अन्त्योदय योजना में प्रदेश का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

सागर 29 जुलाई 2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्रि-परिषद के सदस्यों ने पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्म-निर्भर निधि योजना और दीनदयाल अन्त्योदय योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत होने पर, नगरीय विकास एवं आवास विभाग को बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्म-निर्भर निधि योजना अंतर्गत चयनित हितग्राही को कार्यशील पूंजी ऋण, ब्याज अनुदान सहायता, केन्द्र शासन द्वारा एवं अतिरिक्त शेष ब्याज राज्य शासन द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना अंतर्गत 11 लाख 95 हजार ऋण प्रकरणों में 1736 करोड़ रूपये वितरित करते हुए देशभर में मध्यप्रदेश सबसे आगे रहा है। वहीं शहरी गरीबों के उत्थान के लिए दीनदयाल अन्त्योदय योजना में स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण, सामाजिक सुरक्षा तथा संस्थागत विकास के द्वारा शहरी गरीबों को आजीविका के साधन उपलब्ध कराये जाते है। इस योजना में 60 हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों का गठन कर 32 हजार से अधिक समूहों को 320 करोड़ रुपये की आवर्ति निधि प्रदान की गई है। प्रदेश में 20 हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया गया।

हाल ही में नई दिल्ली में पीएम स्वनिधि योजना को प्राइस अवार्ड और दीनदयाल अन्त्योदय योजना को स्पार्क अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Latest articles

कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, आईएमए सागर का सफल सेमिनार संपन्न

कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, आईएमए सागर का सफल...

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर फरार हुए चोर

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर...

बीएमसी में वेंटिलेटर सपोर्ट और टीमवर्क ने दी दो महिलाओं को नई जिंदगी

बीएमसी में वेंटिलेटर सपोर्ट और टीमवर्क ने दी दो महिलाओं को नई जिंदगी सागर। बुंदेलखंड...

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न सागर।...

More like this

कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, आईएमए सागर का सफल सेमिनार संपन्न

कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, आईएमए सागर का सफल...

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर फरार हुए चोर

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर...

बीएमसी में वेंटिलेटर सपोर्ट और टीमवर्क ने दी दो महिलाओं को नई जिंदगी

बीएमसी में वेंटिलेटर सपोर्ट और टीमवर्क ने दी दो महिलाओं को नई जिंदगी सागर। बुंदेलखंड...
खबर का असर .कॉम
खबर का असर .कॉमhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!