Wednesday, February 4, 2026

मां किसी काम से बाहर गई थी, सौतेले बाप ने 12 साल की बेटी से किया दुष्कर्म

Published on

मां किसी काम से बाहर गई थी, सौतेले बाप ने 12 साल की बेटी से किया दुष्कर्म

भोपाल। बिलखिरिया थाना इलाके में सौतेले पिता ने अपनी 12 साल की बेटी को हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपित पिता को हिरासत में ले लिया है। बिलखिरिया थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 12 वर्ष की बालिका के पिता का निधन हो चुका है। पति की मौत होने के बाद महिला अपनी बेटी को साथ लेकर एक अन्य व्यक्ति के साथ क्षेत्र के गांव में रहने लगी है। चार जुलाई को बालिका की मां किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। बालिका को घर में अकेला देखकर सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया था।

साथ ही घटना के बारे में मां या अन्य किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना के बाद से बुरी तरह घबरा गई बालिका खामोश होकर रह गई थी।
पेट दर्द बढ़ा तो पता चला
घटना के कुछ दिन बाद बालिका को पेट में दर्द की शिकायत होने लगी। इससे वह बुरी तरह परेशान हो गई। उसके बाद उसने हिम्मत करने के मां को घटना के बारे में बता दिया।

मां, बेटी को साथ लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित सौतेले पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।

Latest articles

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें – आयोग अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें...

विश्वविद्यालय में ICIBR-2026 तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस का उद्घाटन

विश्वविद्यालय में ICIBR-2026 तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस का उद्घाटन सागर। तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन...

कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, आईएमए सागर का सफल सेमिनार संपन्न

कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, आईएमए सागर का सफल...

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर फरार हुए चोर

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर...

More like this

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें – आयोग अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें...

विश्वविद्यालय में ICIBR-2026 तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस का उद्घाटन

विश्वविद्यालय में ICIBR-2026 तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस का उद्घाटन सागर। तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन...

कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, आईएमए सागर का सफल सेमिनार संपन्न

कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, आईएमए सागर का सफल...
error: Content is protected !!