घर के सामने लगे पेड़ पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान 

घर के सामने लगे पेड़ पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान 

सागर। खुरई देहात थाना क्षेत्र के बाड़ौली गांव में एक युवक ने अपने घर के सामने लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक एक दिन पहले ही इंदौर से अपने गांव आया था।
जानकारी के अनुसार सुरेश उर्फ रामनाथ पिता काशीराम कुशवाहा (30) ने घर के सामने लगे पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक के भाई गोविंद कुशवाहा ने बताया कि उसका भाई इंदौर में फल का ठेला लगाता है। इंदौर में ही रहकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उन्होंने बताया कि पत्नी के अलावा उसका एक चार साल का लड़का भी है।
वह एक दिन पहले ही इंदौर से अपने गांव आया था। भाई ने घर के सामने ही लगे पेड़ पर फांसी लगा ली। फांसी क्यों लगाई इसका कारण अज्ञात है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top