मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

बागेश्वर धाम पहुंचे फिल्म अभिनेता संजय दत्त, लिया आशीर्वाद

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
बागेश्वर धाम पहुंचे फिल्म अभिनेता संजय दत्त, लिया आशीर्वाद

बागेश्वर धाम पहुंचे फिल्म अभिनेता संजय दत्त, लिया आशीर्वाद

छतरपुर। छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में शनिवार शाम को बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने बागेश्वर धाम बालाजी महाराज के दर्शन किए। शनिवार शाम चार बजे मुंबई से अभिनेता संजय दत्त हवाई जहाज से निकले थे, जिसके बाद वह 6.30 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां पर धाम परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

बता दें कि इसके बाद संजय दत्त चार पहिया वाहन में सवार होकर ग्राम गढ़ा बागेश्वर धाम पहुंचे। इसके बाद अभिनेता संजय दत्त ने सबसे पहले भगवान बालाजी के दर्शन किए और परिक्रमा लगाकर माथा टेका। इसके बाद संजय दत्त ने धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलकर उनका भी आशीर्वाद लिया।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →