Friday, December 19, 2025

सागर में 4 वर्षीय बालिका गायब, माता पिता के साथ सो रही थी

Published on

4 वर्षीय बालिका गायब, माता पिता के साथ सो रही थी

सागर। जैसीनगर थाना अन्तर्गत ग्राम चांदौनी में खेत में बने मकान से 4 वर्षीय बालिका हैरतअंगेज तरीके से गायब हो गई। रात के समय बालिका अपने माता-पिता के साथ सो रही थी आधी रात को मां की नींद खुली तो बेटी नहीं मिली आसपास तलाश किया। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वॉड से सर्चिग शुरू की गई। पुलिस ने खेतों में बने कुओं और आसपास के जंगल में डॉग स्क्वॉड से सर्चिग की है। लेकिन देर शाम तक बालिका का कुछ पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार ग्राम चांदौनी में खेत में बने मकान में सियाराम प्रजापति का परिवार रहता है। सोमवार की रात सियाराम अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ घर की दहलान में सो रहे थे। रात करीब 1 बजे पत्नी संध्या बाथरूम के लिए उठी तो देखा कि छोटी बेटी प्रतिभा प्रजापति बिस्तर में नहीं है। उन्होंने उसे घर और आसपास तलाश किया। लेकिन नहीं मिली। जिस पर पत्नी सियाराम को उठाया। दंपती ने बेटी की तलाश शुरू की। साथ ही जैसीनगर में रहने वाले परिवार के लोगों को सूचना दी। परिवार के लोग गांव पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बालिका की सर्चिग शुरू की।

डॉग स्क्वॉड घर के आसपास घूमता रहा घटनाक्रम सामने आते ही मंगलवार को एसपी अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी ली। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। डॉग स्क्वॉड से सर्चिग कराई तो वह घर के आसपास घूमता रहा। मामले में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास खेतों में बने कुओं की सर्चिग कराई। हालांकि कुओं से कुछ नहीं मिला है। अब पुलिस आसपास के जंगलों में सर्चिग कर रही है। वहीं ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अब तक लापता बालिका का पता नहीं चल सका है। मामले में पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है, घर में था कुत्ता, लेकिन रात में भौंका नहीं सियाराम के घर में पालतू कुत्ता है जो रात के समय घर के आसपास ही रहता है। यदि कोई बाहरी व्यक्ति घर के आसपास पहुंचता है तो वह भौंकने लगता है। लेकिन सोमवार की रात बालिका गायब हो गई और कुत्ता भौंका भी नहीं। मामले में पुलिस ने परिवार वालों से भी पूछताछ की है। लेकिन उनसे बालिका के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिवार वालों ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है।

Latest articles

मकरोनिया नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप, शिवसैनिकों का नगरीय प्रशासन कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

मकरोनिया नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप, शिवसैनिकों का नगरीय प्रशासन कार्यालय पर जोरदार...

सागर लोकसभा को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

सागर लोकसभा को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सागर। सागर...

सागर में लूट चोरी, कटरबाजी की बढ़ती वारदातों और पुलिस की लचर प्रणाली से आहत व्यापारियों ने बाजार बन्द रखा

सागर में लूट, चोरी, कटरबाजी की बढ़ती वारदातों और पुलिस की लचर प्रणाली से...

मोतीनगर पुलिस द्वारा अपहृता नाबालिग बालिका (उम्र 17 वर्ष) को त्वरित कार्यवाही करते हुए सकुशल दस्तयाब किया गया

थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा अपहृता नाबालिग बालिका (उम्र 17 वर्ष) को त्वरित कार्यवाही करते...

More like this

मकरोनिया नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप, शिवसैनिकों का नगरीय प्रशासन कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

मकरोनिया नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप, शिवसैनिकों का नगरीय प्रशासन कार्यालय पर जोरदार...

सागर लोकसभा को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

सागर लोकसभा को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सागर। सागर...

सागर में लूट चोरी, कटरबाजी की बढ़ती वारदातों और पुलिस की लचर प्रणाली से आहत व्यापारियों ने बाजार बन्द रखा

सागर में लूट, चोरी, कटरबाजी की बढ़ती वारदातों और पुलिस की लचर प्रणाली से...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।