गुरु गोविंद सिंघ साहिब के प्रकाश उत्सव पर्व पर विभिन्न आयोजन

गुरु गोविंद सिंघ साहिब के प्रकाश उत्सव पर्व पर विविध आयोजन
सागर। श्री गुरु गोविंद सिंघ साहिब के प्रकाश उत्सव पर्व पर गुरु सिंघ सभा सागर द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।  गुरु सिंघ सभा सागर द्वारा गुरु गोविंद सिंघ जी के प्रकाश उत्सव पर्व पर भगवानगंज स्थित गुरुद्वारा में 17 जनवरी बुधवार को प्रातः 9:00 बजे सरबत साध संगत के अखंड पाठ साहिब का समापन होगा। तदुपरांत प्रातः  9:30 बजे से 11:00  बजे तक आरती एवं शब्द कीर्तन हजूरी रागी जथा ज्ञानी दविंदर सिंह जी द्वारा किया जाएगा।  प्रातः 11:00 से दोपहर 12:30 शबद कीर्तन रागी जत्था भाई नरेंद्र सिंघ जी जबलपुर वाले द्वारा किया जाएगा।  दोपहर 12:30 बजे निशान साहिब की सेवा एक गुरमुख परिवार द्वारा होगी।  दोपहर 1:00 बजे से  कार्यक्रम की समाप्ति उपरांत गुरु का लंगर अतूट वरतेगा।
भगवानगंज स्थित गुरुद्वारा में रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक बच्चों के विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें  कविता एवं शब्द गायन आदि शामिल है।  रात्रि 10 बजे से रात्रि 11 बजे तक शब्द कीर्तन हजूरी रागी जत्था ज्ञानी दविंदर सिंघ जी द्वारा, तथा रात्रि 11:00 बजे  से 12:00 बजे तक  शबद कीर्तन रागी जत्था भाई नरेंद्र सिंघ जी जबलपुर वाले द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम समाप्ति उपरांत लंगर अतुट वरतेगा। गुरु सिंह सभा ने सभी से  कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 10 जनवरी से 16 जनवरी तक सबेरे 5-30 बजे से प्रभातफेरी  में संगत द्वारा गुरबाणी कीर्तन करते हुए निकल रही है सबेरे 5-30 बजे से प्रभातफेरी  में संगत द्वारा गुरबाणी कीर्तन करतेश्री गुरूद्वारा भगवानगंज से सदर बाजार होते हुए गुरूद्वारा में समापन होता है

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top