लड़का एक लड़की भगा ले गया, पोल से बांध माँ को निर्वस्त्र किया,7 गिरफ्तार
Crime news : लड़की को साथ भगा ले जाने पर एक लड़के की मां को बड़ा भारी खामियाजा भुगतना पड़ा। इस मां को कथित तौर पर इलेक्ट्रिक पोल से बांधकर उसके कपड़े उतारे गए और फिर सबके सामने परेड कराई गई। घटना के दौरान पीड़िता पर हमले भी किए, जिसकी वजह से उसे गंभीर चोटें आई हैं।
#WATCH | Karnataka: A 42-year-old woman was stripped naked, paraded and assaulted after being tied to an electric pole yesterday in Belagavi district after her son eloped with a woman.
(Visuals from the victim's residence) pic.twitter.com/wsB0Xgsx4J
— ANI (@ANI) December 12, 2023
यह पूरा मामला दक्षिण भारत के कर्नाटक का है। वहां के बेलागावी में 42 साल की महिला को वारदात के दौरान शिकार बनाया गया। आरोप है कि महिला को इलेक्ट्रिक पोल से बांधने के बाद उसके साथ दरिंदगी हुई।
घटना के दौरान उसके कपड़े उतारे गए, परेड कराई गई और फिर हमला भी किया गया। दरअसल, पीड़िता का पुत्र एक महिला के साथ भाग गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा था और उन्होंने महिला के साथ यह सब बदसलूकी की।
सूबे के गृह विभाग के मंत्री डॉ.जी परमेश्वर ने इस बारे में मंगलवार (12 दिसंबर, 2023) को बताया- मैं पीड़िता के घर गया था, जिसके बाद मैं उसे अस्पताल देखने भी गया। सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कानून के तहत इस मामले में एक्शन लिया जाएगा। हम पीड़िता के बेटे का भी पता लगा रहे हैं। साथ ही उस लड़की को भी ढूंढ रहे हैं, जिसे साथ लेकर वह भागा है।