घर के कमरे में फंदे पर लटकता मिला युवक 

घर के कमरे में फंदे पर लटकता मिला युवक 

सागर। गोपालगंज थाना क्षेत्र में युवक न फदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। पुलिस के अनुसार गोपालगंज खारेकुआं के पास रहने वाले शिव प्रताप सिंह पुत्र सुनील सिंह पवार उम्र 24 साल ने घर के कमरे में अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगा लिया। परिवार वालों शिव को फंदे पर झूलते देखा तो पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। पंचनामा कार्रवाई कर शव जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि मृतक को रात दो बजे तक देखा था। जिसके बाद वह कमरें में सोने चला गया था। सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन ने कमरे में जाकर देखा। जहां वह फांसी पर लटका मिला। उसने कब और क्यों फंदा लगाया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top