मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षा मुहैया कराये  – प्रेक्षक प्रकाश डी.

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षा मुहैया कराये  – प्रेक्षक प्रकाश डी.

विधानसभा चुनाव 2023

चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षा मुहैया कराये  – प्रेक्षक प्रकाश डी.

पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों की मीटिंग लेकर दिए निर्देश

सागर, 10 नवबंर 2023 पुलिस प्रेक्षक श्री प्रकाष डी. द्वारा आज पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक सागर श्री अभिषेक तिवारी के साथ जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, को आगामी चुनाव संबंधी तैयारियों ,के संबंध में मीटिंग लेकर आवश्यक निर्देश दिए। निर्देषों में कहा गया कि संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर जनता के साथ चर्चा एवं उन्हें आश्वस्त करें कि भय मुक्त रहकर अपने मताधिकार का उपयोग 17 नवबंर को सुबह 7 से शाम 6 बजे के बीच करें। पुलिस प्रेक्षक ने जिले में चुनाव की अभी तक की तैयारियों की जानकारी दी तत्पश्चात प्रेक्षक द्वारा, चुनाव पूर्व एवं ,चुनाव दिनांक को क्या क्या सुरक्षा संबंधी तैयारियाँ ,आवश्यक व्यवस्थाएं की जानी है, उसके संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश सभी अधिकारियो को दिए। पुलिस प्रेक्षक द्वारा मीटिंग में उपस्थित सभी अधिकारियो को चुनाव आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए सभी को सुरक्षा मुहैया कराने हेतु निर्देश दिए। जिससे भयमुक्त वातावरण में शांति पूर्वक मतदान संपन्न करवाया जा सके ।
मीटिंग में पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर , नगर पुलिस अधीक्षक, जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी, अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →