दोस्त बनकर पत्नी के साथ करता रहा ज्यादती, शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म

दोस्त बनकर पत्नी के साथ करता रहा ज्यादती, शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म

सागर। गोपालगंज थाना में महिला ने दुष्कर्म की शिकायत की है। आरोपी पिछले करीब 15 सालों से पीड़ित महिला के साथ डरा-धमकाकर और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। इस बीच उसने पति से तलाक भी करा दिया। लेकिन अब वह शादी करने से मना कर रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली 40 वर्षीय पीड़ित महिला ने थाने आकर शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ वर्ष 2008 में किराए का कमरा लेकर थाना क्षेत्र में रह रही थी। पति प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह दिन और रात में ड्यूटी करता था। इसी बीच उसके पति की दोस्ती प्रदीप पिता राधेश्याम दुबे उम्र 38 साल निवासी पोद्दार कालोनी से हुई। पति के साथ आरोपी प्रदीप शराब पीने के लिए घर आने लगा। वर्ष 2008 में ही पति की 15 दिन के लिए रात की ड्यूटी लगी। तभी आरोपी प्रदीप दुबे रात के समय कमरे में आया और जबरदस्ती दष्कर्म किया। साथ कमरे में आया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर बच्ची और पति को जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। जिसके बाद आरोपी को जब भी मौका मिलता वह दुष्कर्म करने लगा। दुष्कर्म के कारण वर्ष 2009 में पीड़िता गर्भ से हो गई। उसने बच्ची को जन्म दिया जो इस समय 14 साल की है।

शादी करने का बोला तो आरोपी मुकर गया घटनाक्रम के चलते पीड़िता कमरा खाली कर पति के साथ दूसरे स्थान पर रहने लगी। लेकिन पति के साथ आरोपी वहां भी आने लगा। जहां उसने शादी का झांसा दिया और 2022 में उसके पति से तलाक करवा दिया। आखिरी बार आरोपी ने जुलाई 2023 में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद पीड़िता ने उससे शादी करने का बोला तो आरोपी ने कुछ समय रुकने का बोला। जिसके बाद उसने घर आना बंद कर दिया। मोबाइल बंद कर लिया। पीड़िता जब आरोपी से मिलने पहुंची और शादी का बोला तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने शिकायत में कहा कि डर और बच्चों की चिंता के कारण अब तक आरोपी की शिकायत नहीं की थी। लेकिन पति से तलाक करवाने के बाद आरोपी ने भी शादी करने से मना कर दिया। इस कारण आरोपी की शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी प्रदीप दुबे को गिरफ्तार कर लिया है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top