MP: सी-विजिल ऐप से आचरण संहिता उल्लंघन की 7 हजार 673 शिकायतें निराकृत

विधानसभा निर्वाचन – 2023

सी-विजिल ऐप से आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की सभी शिकायतें निराकृत
100 मिनट के अंदर सभी 7 हजार 673 शिकायतों का हुआ त्वरित निराकरण

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की अब तक 7 हजार 673 शिकायतें प्राप्त हुई है। ये सभी शिकायतें सी-विजिल ऐप के माध्यम से मिली है और इन सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 9 अक्टूबर से आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हुई है। आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की जानकारी त्वरित मिल सके, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सी-विजिल ऐप तैयार किया गया है। यह ऐप आदर्श आचरण संहिता के लागू होते ही सक्रिय है। इस ऐप के माध्यम से कोई भी नागरिक आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की किसी भी तरह की शिकायत फोटो अथवा वीडियो के माध्यम से कर सकता है। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारियों द्वारा इनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है। श्री राजन ने बताया कि गूगल प्ले स्टोर पर जाकर कोई भी नागरिक अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर इस ऐप को डाउनलोड कर सकता है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top