खुरई: कांग्रेस सरकार ने सभी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी थीं – अबिराज सिंह

कांग्रेस सरकार ने सभी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी थीं – अबिराज सिंह

अबिराज सिंह ने बांदरी क्षेत्र में किया जनसंपर्क

खुरई। सोमवार को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के सुपुत्र अबिराज सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया। उन्होंने बांदरी के पाली रैयतवारी, नाउढाना, मुहली बुजुर्ग, बीजरी, सागौनी, हड़ली, बोबई, हडुआ में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गलियों में घूम-घूम कर ग्रामीणों से मुलाकात की एवं माताओं और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। विधानसभा चुनाव में मंत्री भूपेंद्र सिंह को समर्थन करने की अपील की। अबिराज सिंह ने कहा कि 2018 में गलती से कांग्रेस सरकार में आ गई थी तो उसने प्रदेश में चल रहीं सभी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी थीं। कांग्रेस का जनसेवा व विकास से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस की 15 महीनों की सरकार ने मध्यप्रदेश को पीछे ले जाने का कार्य किया है। इसलिए निरंतर विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही एकमात्र विकल्प है।


अबिराज सिंह ने कहा कि भूपेंद्र भैया को खुरई के विकास के लिए सिर्फ सात वर्षों का समय मिला था। डेढ़ साल कांग्रेस की सरकार में बर्बाद हो गए एवं करीब 2 साल कोरोना में निकल गए। सात वर्षों के कम समय में भी भूपेंद्र भैया ने खुरई का विकास तेज गति से किया है। भूपेंद्र भैया ने विकास के दम पर खुरई की पहचान बनाने का काम किया है। खुरई विधानसभा क्षेत्र के 60 हजार परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। खुरई में भूपेंद्र भैया ने 10 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी है। अबिराज सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने प्रदेश की करोड़ों माताओं-बहनों का जीवन बदलने का कार्य किया है। लाडली बहना योजना के माध्यम से खुरई की लगभग 60 हजार माताओं- बहनों को लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र भैया ने बिना किसी भेदभाव के खुरई विधानसभा क्षेत्र के लोगों का विकास किया है। भूपेंद्र भैया सदैव सबका साथ और सबका विकास पर ही विश्वास रखते हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top