भारतीय जनता पार्टी के लिए विकास ही सर्वोपरि : यश अग्रवाल

0

भारतीय जनता पार्टी के लिए विकास ही सर्वोपरि : यश अग्रवाल

सागर। सागर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन के समर्थन में आयोजित महाजन संपर्क अभियान के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अभियान में शामिल होकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील मतदाताओं से की।

रविवार को सागर विधानसभा में महा जनसंपर्क अभियान के तहत सूबेदार सिंह वार्ड में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने घर घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान भाजपा के प्रत्याशी व विधायक शैलेंद्र जैन को प्रचंड बहुमत से विजय बनाने के लिए मतदाताओं से आग्रह किया। जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनकल्याण और विकास कार्य करने वाली पार्टी है। अगर विकास कार्यों की बात की जाए तो आज के और 20 साल पुराने सागर में अंतर आप साफ देख सकते हैं। शहर की सड़कों का चौड़ीकरण हुआ है तो लाखा बंजारा झील के ऊपर बने एलिवेटेड ब्रिज ने लोगों को सुविधा के इस समय की बचत भी की है। भारतीय जनता पार्टी के लिए विकास ही सर्वोपरि है। इस दौरान युवा मोर्चा जिला महामंत्री नितिन सोनी , आदर्श मिश्रा , सूबेदार वार्ड की पार्षद रूबी पटेल सहित पार्टी एवं मोर्चे के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।